क्राइमटॉप न्यूज़

सिया को मौत बांटने वाला फिर पंहुचा स्पाट पर

सरकाघाट पुलिस ने करवाई निशानदेही। आरोपी ने पहचाना हत्याकांड का स्थान। सिया की हत्या के खोले राज।

पब्लिक फोकस ब्यूरो, सरकाघाट।
कालेज जा रही 19 साल की छात्रा का सिर कलम करने का आरोपी वारदात को अंजाम देने के छह दिन बाद फिर से मौके-ए- वारदात पर पंहुचा। इस मर्तवा आरोपी अकेला नहीं था और ना ही सिया कालेज जाने के लिए जल्दी जल्दी में पैदल चल रही थी। शनिवार को हत्या के स्थान पर पंहुचे आरोपी के पास ना कोई दराट था और ना ही  सिया पर क्रूरता करने का कोई मोटिव था। हत्या आरोपी को सरकाघाट पुलिस लेकर आई थी। पुलिस का मकसद केवल यह जानना था कि आरोपी उस स्थान को पहचाने जहां पर सनक के चलते एक राह चलती लडकी को मौत के घाट उतार दिया था। सरकाघाट पुलिस का जांच दल शनिवार को आरोपी को गाडी में लेकर मौके पर पंहुचा था और मौके की निशानदेही करवाई है। आरोपी विकास ने पुलिस के समक्ष वारदात के स्थान की पहचान कर दी है। हत्या करने के बाद आरोपी ने भागने के लिए जिस रास्ते को चुना था उसकी वैरिफकेशन भी कर दी है। पुलिस ने हत्या वाले स्थान की निशानदेही करवाने के लिए सभी कानूनी प्रक्रियाएं भी पूरी कर ली हैं। आरोपी से इस मामले में पूछताछ की जा रही है और आरोपी विकास 20 अप्रैल तक पुलिस रिमांड पर है। इस दौरान पुलिस हत्या से जुडे सभी तथ्यों की वैरिफकेशन सबूतों के साथ करके हत्याकांड की पूरी गुत्थी सुलझाने का दावा कर रही है।
सिया गंगा में विसर्जित
नैण की 19 साल की सिया की अस्थियों को मां गंगा में विसर्जित कर दिया गया है। सिया को हरिद्वार छोडने के लिए उसके दो चाचा, बहन और चचेरा भाई गए थे। सिया का तर्पण करने के बाद परिजन घर पंहुच गए हैं और अब अंतिम रस्मों को पूरा किया जा रहा है। इस दौरान सिया के घर में आया आंसूओं का सैलाब थमने का नाम नहीं ले रहा है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!