क्राइमटॉप न्यूज़राजनीतिहमीरपुर

हमीरपुर के विधायक का भाई और चाचा गिरफ्तार

पब्लिक फोकस, हमीरपुर।

हमीरपुर के भाजपा विधायक आशीष के चाचा प्रवीण सहित उनके भाई उमेश को भी गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों ने कोर्ट में पेश होकर सरेंडर किया है।
हमीरपुर में स्टोन क्रेशर से जुड़े अवैध खनन के बहुचर्चित मामले में बुधवार को एमएलए आशीष के भाई और चाचा ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। हमीरपुर सदर विधायक आशीष शर्मा के भाई उमेश शर्मा और चाचा प्रवीण कुमार ने सुप्रीम कोर्ट से अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी हमीरपुर के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। दो आरोपियों की जमानत याचिका इससे पहले हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट द्वारा भी खारिज की जा चुकी थी। इसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में राहत की गुहार लगाई, लेकिन वहां भी उन्हें निराशा ही हाथ लगी। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें चार सप्ताह के भीतर सरेंडर करने के निर्देश दिए थे। निर्धारित समय सीमा बुधवार को समाप्त हो रही थी, जिसके चलते दोनों आरोपी दोपहर बाद अपने अधिवक्ताओं के साथ अदालत में पेश हुए और आत्मसमर्पण कर दिया। कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। ऐसे में पुलिस को 16 अप्रैल के दिन दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!