
पब्लिक फोकस ब्यूरो, जोगिंद्रनगर।
मंडी के कोलंग में घरेलु विवाद के चलते एक बेटे ने पिता को दराट से काट डाला है। इस दौरान बहु ने भी ससुर पर डंडे बरसा कर लहुलुहान कर दिया है। घायल को उपचार के लिए जोगिंद्रनगर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जोगिंद्रनगर की कोलंग पंचायत के डगू गांव में एक यह शर्मनाक घटना घटी है। यहां एक बेटे और बहू ने अपने 63 वर्षीय प्रेम सिंह पर दराट और डंडों से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए। पीड़ित प्रेम सिंह के अनुसार, उनके बेटे ने लव मैरिज की है और बहू पहले से ही शादीशुदा है। घटना तब हुई जब प्रेम सिंह ने दोनों को घर के ताले तोड़ते देख लिया और उन्हें रोकने की जुर्रत कर दी। इस पर दोनों भड़क गए और पीछे से बुजुर्ग के सिर पर भारी चीज से वार कर दिया। प्रेम सिंह को जमीन पर गिरने के बाद दराट और डंडों से पीटा गया। इस बीच शोर मचा तो पड़ोसियों के आने की आहट पर आरोपी भाग गए। बुजुर्ग ने 108 एंबुलेंस बुलाई, जो उन्हें लडभड़ोल सिविल अस्पताल ले गई। छुट्टी होने के कारण नर्स ने प्राथमिक उपचार देकर गंभीर हालत को देखकते हुए उन्हें जोगिंदरनगर अस्पताल रेफर कर दिया गया। लडभड़ोल पुलिस ने बयान दर्ज किए हैं।




