
पब्लिक फोकस सरकाघाट।
19 साल की सिया पंचतत्व में विलीन हो गई है। इस दौरान सैंकड़ो स्थानीय लोगों ने नम आंखों से सिया को दुनिया से विदा किया है।
नैण गांव की मृतका 19 वर्षीय सिया गुलेरिया का पैतृक गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया। शमशान घाट में पंहुचे लोगों की आंखों में आंसू और हृदय में पीडा भरी थी। सैकड़ों लोगों ने बेटी को अंतिम विदाई दी है। मंगलवार की सुबह ही सिया गुलेरिया के अंतिम संस्कार किया गया। सिया के अंतिम दर्शनों के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ हुई थी। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण, स्थानीय लोग, जनप्रतिनिधि और विभिन्न संगठनों के सदस्य अंतिम संस्कार में शामिल हुए और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की। इस दौरान हर किसी की आंखें नम थीं और लोगों में घटना को लेकर गहरा आक्रोश भी देखने को मिला है। सनकी की सनक का शिकार हुई सिया के अंतिम संस्कार में सरकाघाट के विधायक दिलीप सिंह, एसडीएम राजेंद्र गौतम, डीएसपी संजीव गौतम, राज्य श्रमिक कल्याण बोर्ड के सदस्य एवं माकपा नेता भूपेंद्र सिंह, पूर्व जिला पार्षद मुनीश शर्मा तहसीलदार रमेश भारद्वाज, अधिवक्ता सुरेश शर्मा सहित सैंकडों स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
महिलाओं की सुरक्षा हो सुनिश्चित
माकपा सचिव भूपेंद्र सिंह ने कहा कि इस तरह की घटनाएं समाज के भीतर महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठाती हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में नशे की प्रवृत्ति के लोगों की पहचान कर इनके इलाज का प्रबंध करना चाहिए ताकि फिर कोई किसी सिया की निर्मम हत्या ना कर सके।




