Welcome to Public Focus   Click to listen highlighted text! Welcome to Public Focus
राज्य

अधर में अटकी अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी की ट्रांसफर  सरकाघाट में स्वास्थ्य विभाग के नाम तक नहीं चढी जमीन एक साल में सिरे नहीं चढी घोषणा, नरचौक में विरोध का स्वर तेज!

पब्लिक फोकस मंडी।

अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी की ट्रांसफर अधर में अटक गई है। सरकाघाट और नेरचौक के बीच अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी पेंडूलम बन गई है। एक साल पहले ही सीएम ने सरकाघाट में अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी को नेरचौक से सरकाघाट ट्रांसफर करने के आदेश दिए थे। इसके बाद यूनिवर्सिटी की ट्रांसफर के लिए स्वास्थ्य विभाग के पत्र से सरकाघाट से लेकर नेरचौक तक हलचल भी हुई और मेडिकल यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार ने सरकाघाट में सैनिक कल्याण बोर्ड द्वारा बनाए गए भवनों सहित जमीन का मुआयना कर इसकी रिपोर्ट सरकार को भेजते हुए इसमें भूमि सहित भवनों का राजस्व रिकार्ड स्वास्थ्य विभाग के नाम करने की बात कही थी। इस पत्र के बाद यूनिवर्सिटी ट्रांसफर करने का यह मामला अधर में लटक गया। सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बीते 15 अगस्त को सरकाघाट में आयोजित राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान अटल यूनिवर्सिटी को सरटाघाट में ट्रांसफर करने की घोषणा की थी। इस घोषणा को सरकार और स्वास्थ्य विभाग आज तक सिरे नहीं चढा पाया है। इस घोषणा के बाद हुई सियासी हलचल में बल्ह विधायक इंद्र सिंह गांधी और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने इस ट्रांसफर का विरोध किया था। इस बीच सरकाघाट में हुई हलचल में सरकाघाट अस्पताल को पौने चार करोड और बल्द्वाडा अस्पताल को दो करोड रूपए जारी किए गए और सैनिक अकादमी में अधूरे पडे भवनों का काम पूरा करने के लिए करीब 10 करोड से ज्यादा की राशि सरकार ने जारी की है। इस राशि के जारी होने के बाद भवनों को फिनीशिंग टच दिया जा रहा है। सरकारी कागजों में अटल यूनिवर्सिटी को ट्रांसफर करने के आदेश अभी सरकार ने दिए ही नहीं हैं। नेरचौक में अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी अभी मेडिकल कालेज के कैंपस में चल रही है।

शिफ्ट नहीं होने देंगे यूनिवर्सिटी 

बल्ह विधायक इंद्र सिंह गांधी कहते हैं कि अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी को शिफ्ट नहीं होने देंगे। यूनिवर्सिटी के लिए नेरचौक के आस पास ही 135 बीघा भूमि का चयन किया गया है। सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भी आश्वासन दिया है कि यूनिवर्सिटी को ट्रांसफर नहीं करेंगे। यूनिवर्सिटी ट्रांसफर करने के फैसले का विरोध किया जाएगा।

सरकारी आदेशों को चढाएंगे सिरे

अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी के नवनियुक्त उपकुलपति डीके वर्मा ने बताया कि अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी के सबंध में जो भी आदेश सरकार के होंगे उनकी अनुपालना की जाएगी। यूनिवर्सिटी को सरकाघाट ट्रांसफर करने के सबंध में सरकार के क्या आदेश हैं? इसके सबंध में अभी जानकारी नहीं है।

सीएम की घोषणा जल्द होगी पूरी

सरकाघाट से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे पवन ठाकुर ने कहा कि सीएम की घोषणा जल्द पूरी होगी। अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी को सरटाघाट में संचालित किया जाएगा। प्रस्तावित भवनों को यूनिवर्सिटी के संचालन के लिए तैयार किया जा रहा है।

सरकाघाट में यह है स्थिति 

सरकाघाट में जिस जमीन और भवन में अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी को संचालित करने का प्रस्ताव है वहां पर कुल 37.54 हेक्टेयर जमीन उपलब्ध है। यहां पर सैनिक अकादमी के भवन निर्माण किया गया है। परियोजना की लागत लगभग 18.98 करोड़ रुपए है। इसमें प्रशासनिक ब्लॉक 3 मंजिला, कवरड एरिया 1705 वर्ग मीटर, हॉस्टल ब्लॉक 2 मंजिला, 1961 वर्ग मीटर, टाइप फोर क्वार्टर्स, सिक्योरिटी एवं डिस्पेंसरी ब्लॉक, ट्रेनिंग ग्राउंड आदि शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!