LPG Supply: 2027 में इस देश से LPG खरीदेगा भारत, हर महीने आएगी 55 हजार टन गैस

LPG Supply: भारत ने साल 2026 में गैस की काफी किल्लत देखी है, जिसके बाद अब 2027 के लिए तैयारी भी शुरू कर दी है. आने वाले साल में भारत होर्मुज से LPG की सप्लाई नहीं लेगा.
India LPG Deal for 2027: भारत ने साल 2026 में तेल और गैस की काफी किल्लत देखी है. जिसको देखते हुए देश अब आने वाले साल यानी 2027 के लिए पहले से ही तैयार है. इसके लिए देश ने LPG सप्लाई के लिए एक नई डील की है. जिसके बाद अब देश में अगले साल LPG की कोई किल्लत नहीं होगी.
किस देश के साथ हुई डील?
दरअसल भारत की सबसे बड़ी तेल रिफाइनिंग कंपनी इंडियन ऑइल कॉरपोरेशन (IOC) ने अल्जीरिया की सरकारी ऊर्जा कंपनी सोनाट्रैक के साथ LPG खरीदने की डील की है. इसके तहत भारत को 2027 में हर महीने अल्जीरिया से LPG मिलेगी. इस डील के अनुसार IOC को हर महीने एक बड़े गैस जहाज के जरिए 45 हजार से 55 हजार टन LPG मिलेगी. इसमें प्रोपेन और ब्यूटेन दोनों गैस शामिल होंगी.




