क्राइममंडीहिमाचल प्रदेश

मंडी में दो रोड एक्सीडेंट, दो की मौत, दो घायल..

पब्लिक फोकस मंडी।

मंडी जिला के दो विभिन्न स्थानों पर दो रोड एक्सीडेंट होने से दो लोगों की मौत हो गई है और इनमें दो ही लोग घायल हुए हैं। रोड एक्सीडेंट के इन दोनों मामलों की छानबीन दो थानों की पुलिस कर रही है। मंडी के पुल घराट के पास एक कार अनियंत्रित होकर सुकेती खड्ड में जा गिरी जिस कारण कार सवार की मौके पर ही मौत हो गई। इस रोड एक्सीडेंट में कार सुकेती खड्ड में गिरने से चालक के डूब कर मरने की आशंका जताई जा रही है। मृतक की पहचान 39 साल के मनीष के रूप में हुई है और यह केनरा बैंक में बतौर मेनेजर तैनात था। बताया जा रहा है कि मनीष दोपहर बाद कार लेकर नेरचौक की तरफ निकला था और सुकेती पुल के पास कार अनियंत्रित होकर खड्ड में गिर गई।

मंडी थाना पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। रोड एक्सीडेंट का दूसरा मामला माहुनाग के मेहरन क्षेत्र में घटित हुआ है। यह रोड एक्सीडेंट मंगलवार और बुधवार की दरम्यानी रात को हुआ है। यहां भी मेहरन के रहने वाले तीन लोग कार में सवार होकर जा रहे थे। इस बीच कार लुढक गई और मोहन, विनित और चूडामणि घायल हुए। रेसक्यू आप्रेशन के बाद जब घायल को शिमला अस्पताल में ले जा रहे थे तब मोहन की रास्ते में मौत हो गई। इस मामले में पुलिस छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!