Assam Exit Poll 2026: असम में फिर खिल सकता है ‘कमल’, जानें NDA को कितनी सीटें मिल सकती हैं?

Assam Exit Poll 2026: पूर्वोत्तर राज्य असम में एक बार फिर बीजेपी का कमल खिल सकता है. एग्जिट पोल में बीजेपी गठबंधन और कांग्रेस गठबंधन में कड़ी टक्कर है
Assam Exit Poll 2026: असल विधानसभा चुनाव में किस पार्टी को जीत मिलेगी, सीएम हिमंत विस्वा सरमा तीसरी बार सीएम बनेगे या सत्ता परिवर्तन हो जाएगा. एग्जिट पोल के नतीजों ने सूबे की सियासी हलचल बढ़ा दी है. मैटराइज (Matrize) के एग्जिट पोल के मुताबिक असम में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की अगुवाई वाली बीजेपी गठबंधन की सत्ता बरकरार रहती दिख रही है. एग्जिट पोल के अनुमान में NDA गठबंधन बहुमत के जादुई आंकड़े को आराम से पार करता दिख रहा है.
मैटराइज के मुताबिक प्रदेश में बीजेपी गठबंधन और कांग्रेस गठबंधन में कड़ी टक्कर है, लेकिन NDA सत्ता बचाने में कामयाब होता दिख रहा है. कांग्रेस गठबंधन की सीटें इस बार और घट सकती हैं.
मैटराइज (Matrize) के एग्जिट पोल के मुताबिक:
- बीजेपी गठबंधन (NDA) को 85 से 95 सीटें मिल सकती हैं.
- कांग्रेस गठबंधन (ASM/Mahajot) को 25 से 32 सीटें मिल सकती हैं.
- अन्य को 6 से 12 सीटें जा सकती हैं.
सूबे में बहुमत का जादुई आंकड़ा 64 सीट है.
वोट शेयर का अनुमान:
- बीजेपी गठबंधन — 45.5 फीसदी
- कांग्रेस गठबंधन — 39.8 फीसदी
- अन्य — 14.7 फीसदी
बीजेपी गठबंधन न सिर्फ सीटें बचाने में कामयाब होता दिख रहा है, बल्कि वोट शेयर में भी मजबूत इजाफा करते हुए सत्ता की दौड़ में आगे है.
आपको बता दें कि पिछली बार 2021 के विधानसभा चुनाव में:
- NDA (बीजेपी+) ने 75 सीटें जीती थीं (BJP-60, AGP-9, UPPL-6)
- Mahajot (कांग्रेस+) ने 50 सीटें हासिल की थीं
- अन्य दलों को 1 सीट मिली थी.
इस बार के एग्जिट पोल में NDA की सीटों में बढ़ोतरी (75 से 85-95 तक) और कांग्रेस गठबंधन की गिरावट का अनुमान है.
2026 असम विधानसभा चुनाव में मुख्य गठबंधन:
- NDA = BJP + AGP + BPF
- ASM/Mahajot = INC + Raijor Dal + Assam Jatiya Parishad + CPI(M) + CPI(ML)
- OTHERS = AIUDF + UPPL + AITMC + AAP
अब सबके जेहन में सवाल है कि क्या हिमंत बिस्वा सरमा तीसरी बार मुख्यमंत्री बनेंगे? ये फैसला अब 4 मई को विधानसभा के नतीजे और विधानमंडल के नेता के चयन के साथ तय होगा.


