मंडीहिमाचल

मंडी में फिर होगी स्पेशल ग्राम सभाएं, 26 को सजानी होगी पंचायतों में महफिल पंचायतों के खत्म होते कार्यकाल से पहले होगी ग्राम सभा!

डीसी ने दिए आदेश, सांस्कृतिक डेटा का करो सत्यापन।

पब्लिक फोकस मंडी।

मंडी जिला की 555 ग्राम पंचायतों में एक बार फिर से ग्राम सभाएं होंगी। यहग्राम सभाएं 26 जनवरी के दिन आयोजित करना अनिवार्य होगा। इन सभाओं में सांस्कृतिक डेटा का सत्यापन किया जाना है। मंडी जिला में एक सप्ताह के भीतर ही दूसरी बार ग्राम सभा की महफिल सजाने के फरमान जारी किए गए हैं। मंडी डीसी ने 26 जनवरी को विशेष ग्राम सभाएं पंचायतों में आयोजित करने का हुक्म सुनाया है। इन ग्राम सभाओं में सांस्कृतिक डेटा का सत्यापन होने के बाद मेरा गांव मेरी धरोहर पोर्टल को अपडेट किया जाना है। एक सप्ताह के भीतर ही दूसरी विशेष ग्राम सभाएं सजाने का फैसला उस दौर में लिया गया है जब पंचायतों के वर्तमान प्रतिनिधियों का कार्यकाल ही 31 जनवरी को खत्म हो रहा है और सरकार हिमाचल हाईकोर्ट के आदेशों के बाद भी चुनाव करवाने के मसले पर इतनी ही हामी भर पाई है कि 31 अप्रैल तक नए पंचायत प्रतिनिधियों का चयन कर लिया जाएगा। पंचायत चुनावों को लेकर बनी ऊहाफोह की स्थिति के बीच मंडी जिला में एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार होने वाली ग्राम सभा की विशेष बैठकों से सरकारी एजेंडा सेट कितना होता है यह बडा सवाल बन गया है। आगामी 26 जनवरी को जिलाभर की पंचायतों में विशेष ग्राम सभाएं आयोजित करने के आदेश जारी किए हैं। आदेशों के अनुसार ‘मेरा गांव मेरी धरोहर’ पोर्टल की अपडेशन के दृष्टिगत जिला की समस्त ग्राम पंचायतों में 26 जनवरी को प्रातः 11 बजे आयोजित होने वाली इस विशेष ग्राम सभा बैठक में ग्राम स्तर पर एकत्रित किए गए सांस्कृतिक डेटा का सत्यापन तथा सर्वेक्षण के निष्कर्षों को चर्चा के बाद अनुमोदित करने बारे एजेंडा शामिल किया गया है। इन ग्राम सभाओं के सफल आयोजन के लिए उपायुक्त ने जिला के सभी खंड विकास अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर ग्राम पंचायतों की विशेष बैठकें सुनिश्चित करने को कहा है।

21 और 22 को भी हुई विशेष सभाएं।

मंडी जिला में बीते 21 और 22 जनवरी को भी विशेष ग्राम सभाएं पंचायतों में आयोजित की गई हैं। इन सभाओं में नशे से पार पाने और चिट्टे से छुटकारा पाने को लेकर मंत्रणा हुई है। अगामी 26 जनवरी को होने वाली विशेष ग्राम सभाओं का एजेंडा सांस्कृतिक धरोहरों का डेटा वैरिफाई किया जाना है।

गणतंत्र दिवस पर करनी होगी सभाएं।

मंडी उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बताया कि जिला की पंचायतों में ग्राम सभाएं 26 जनवरी को होंगी। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!