क्राइमटॉप न्यूज़हमीरपुरहिमाचल

ऊना के अंब से धरा चिट्टे का सप्लायर चिट्टा भी बरामद, नशे के खिलाफ बडी कार्रवाई!

पब्लिक फोकस, हमीरपुर।

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू के गृह जिला हमीरपुर में डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री के जिला ऊना से चिट्टे की सप्लाई की जा रही है। यह खुलासा हमीरपुर पुलिस ने किया है और हमीरपुर में चिट्टा सप्लाई करने वाले सरगना को ऊना जिला के अंब से रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। हमीरपुर पुलिस ने चिट्टे की सप्लाई में लगी बडी मछली को गिरफ्तार कर लिया है। यह सरगना ऊना के अंब से धरा गया है। इसके कब्जे से भी चिट्टा बरामद किया गया है और एक अतिरिक्त मामला अंब पुलिस थाना में दर्ज किया गया है। हमीरपुर पुलिस ने जीरो टॉलरेंस नीति के तहत नशे के खिलाफ अपने निरंतर अभियान को जारी रखते हुए, हमीरपुर जिला पुलिस ने प्रतापनगर में हाल ही में पकड़े गए नशा रैकेट की पिछली कड़ियों को जोड़ने में एक बड़ी सफलता हासिल की है। बीते 20 जनवरी को 39.78 ग्राम चिट्टा/ हेरोइन की बरामदगी एफआईआर. संख्या 24/2026 के बाद, मुख्य आरोपियों से गहन पूछताछ के परिणामस्वरूप मुख्य आपूर्तिकर्ता की गिरफ्तारी और उसके स्थानीय ग्राहकों की पहचान की गई है।

हमीरपुर पुलिस की बड़ी सफलता

ऊना से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार कर लिया गया है। मुख्य आरोपी राजेश कुमार उर्फ रक्का से पुलिस रिमांड के दौरान मिली विश्वसनीय जानकारी के आधार पर हमीरपुर पुलिस की एक विशेष टीम ने जिला ऊना में सुनियोजित छापेमारी की। इस ऑपरेशन के दौरान मुख्य आपूर्तिकर्ता को गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पहचान माणिक सिंह पुत्र सुशील कुमार निवासी ग्राम व डाकखाना अंबोटा, तहसील अंब, जिला ऊना के रूप में हुई है।

सप्लायर से भी मिला चिट्टा।

आरोपी माणिक के घर पर दबिश के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से भी 1.61 ग्राम अतिरिक्त चिट्टा बरामद किया। इसके परिणामस्वरूप ताजा बरामदगी के संबंध में उसके खिलाफ पुलिस थाना अंब में एनडीएंडपीएस अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं के तहत एक अलग मामला दर्ज किया गया है।

नशा सेवन करने वालों पर शिकंजा

नशे के पूरे तंत्र को स्रोत से लेकर उपभोक्ता तक—जड़ से खत्म करने के एक निर्णायक कदम में, हमीरपुर पुलिस ने नशे के खरीदारों के खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई शुरू की है। राजेश उर्फ रक्का से नियमित रूप से चिट्टा खरीदने वाले दो उपभोक्ताओं के खिलाफ एन.डी.एंड.पी.एस. अधिनियम की धारा 27 के तहत दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!