खेलमंडी

लो जी अब अंकुश होंगे मंडी जुडो संघ के अध्यक्ष!

पब्लिक फोकस मंडी।

जिला मंडी जुडो संघ की एनुअल जनरल बॉडी मीटिंग व सत्र 2026-2030 चार वर्षो के लिए कार्यकारिणी के चुनाव का आयोजन मुनीष रिजॉर्ट भयूली, मण्डी, में किया गया।

बैठक की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश जुडो संघ के तकनीकी निर्देशक डी एस चंदेल ने की व जिला खेल विभाग मण्डी की ओर से विक्रम सिंह बिष्ट (फूटबॉल कोच) को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया।

इस चुनावी प्रक्रिया में जिला मंडी के 9 ब्लॉकों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया ।

सभी सदस्यों की सर्व सहमति से अंकुश सूद को जिला मंडी जुडो संघ का अध्यक्ष बृजलाल चौहान को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राकेश कुमार को उपाध्यक्ष, जोगेंद्र सिंह आजाद को महासचिव, रोहन को सहसचिव दैवग्य अवस्थी को कोषाध्यक्ष, सदस्यों में किरण कुमार, अभिषेक ठाकुर, नितिन कुमार, जीवन चौहान, सतीश कुमार, अभिषेक ठाकुर और मोहित राणा को सदस्य मनोनीत किया गया इन अवसर पर हिमाचल प्रदेश जूडो संघ के तकनीकी निदेशक डीएस चंदेल द्वारा जूडो खेल की गतिविधियों के ऊपर प्रकाश डाला गया वह सभी ब्लॉक को स्वागत कीजिए को जूडो खेल के प्रचार प्रसार के लिए उचित कदम उठाने का आग्रह किया गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!