
पब्लिक फोकस, कुल्लू।
कुल्लू के कलैहली में रात को दो मंजिला मकान आग में जल कर राख हो गया है। आग लगने से किचन भी जल गया है। अग्रिशमन केंद्र कुल्लू से दमकल टीम मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पर काबू पा लिया गया। जानकारी के अनुसार आग की इस घटना में मकान के दो कमरे जलकर राख हो गए हैं। किचन का सामान भी आग की भेंट चढ़ गया है। आग की घटना में राकेश कुमार के दो कमरे व किचन का सारा सामान जल गया है। आग की घटना में प्रभावित परिवार को काफी नुकसान हो गया है। अग्रिशमन केंद्र कुल्लू के फायर आफिसर प्रेम भारद्वाज ने बताया कि कलैहली में आग की घटना बीती रात को घटी है। सूचना मिलते ही उनकी टीम मौके पर वाहन लेकर पहुंची और कड़ी मशक्त के साथ आग पर काबू पा लिया गया है।




