क्राइममंडीहिमाचल

HRTC वर्कशॉप में करंट लगने से कर्मचारी की मौत! जुलाई महीने में होना था रिटायर्ड,

प्रदीप कुमार पब्लिक फोकस मंडी।

हिमाचल पथ परिवहन निगम मंडी की सौली खड्ड स्थित वर्कशॉप में एक कर्मचारी की मौत का मामला सामने आया है।

जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे वॉशर बॉय के पद पर तैनात पवन सिंह, पुत्र दलीप सिंह, निवासी अरठीं, तहसील बल्ह, ड्यूटी पर थे। इस दौरान अचानक करंट लगने से वे वर्कशॉप में एकत्रित बारिश के पानी में गिर पड़े। उन्हें तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

दुखद बात यह है कि पवन सिंह जुलाई महीने में सेवानिवृत्त होने वाले थे, और सेवानिवृत्ति से ठीक एक महीना पहले ड्यूटी के दौरान उनकी मौत हो गई।

एएसपी मंडी सागर चंद्र ने बताया कि करंट लगने से मौत हुई है। मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!