क्राइमभोरंजहमीरपुरहिमाचल

भोरंज में ननद ने ही लूट लिए भाभी के 15 लाख, विधवा महिला मलती रह गई हाथ।

पब्लिक फोकस हमीरपुर।

भोरंज में एक ननद ने ही अपनी विधवा भाभी के खाते से करीब 15 लाख रूपए उड़ा दिए हैं। भाभी को जब तक भनक लगी तब तक खाते में सिर्फ 12138 रूपए ही बच पाए थे। थाना भोरंज में जालसाजी व धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।

थाना भोरंज में एक महिला निवासी गाँव लठवांण डा0खा0 लदरौर तहसील भोरंज जिला हमीरपुर (हि0 प्र0) ने शिकायत करी कि इनके पति सी0आर0पी0एफ में कार्यरत थे तथा उनकी मृत्यु वर्ष 2023 में हो गई थी। शिकायतकर्ता के पति की मृत्यु पर मिलने वाली लाभार्थ राशि इनके लदरौर स्थित एस0बी0आई0 बैंक के के खाते में डाली गई थी जो कि मु0 15 लाख की धनराशि थी परन्तु इनकी ननद ने जाली हस्ताक्षर के माध्यम से धोखाधडी करके शिकायतकर्ता के खाते से मु0 15 लाख की राशि निकाल ली तथा अब शिकायतकर्ता के खाते में केवल मु0 12138/- की राशि शेष बची हुई है। अभियोग में आगामी अन्वेषण जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!