मंडीहिमाचल

करसोग की महिलाऐं सीखेंगी सुगंधित पौधों की खेती के गुर!

पब्लिक फोकस करसोग।

करसोग से लगभग 30 महिलाओं का दल, उद्यानिकी एवं वानिकी विद्यालय थुनाग के लिए रवाना

उद्यान विभाग की महक योजना के तहत वित पोषित सुगंधित पौधों की खेती पर पाँच दिवसीय प्रशिक्षण के लिए करसोग क्षेत्र की लगभग 30 महिलाओं का समुह उद्यानिकी एवं वानिकी विद्यालय थुनाग के लिए सोमवार दिनांक 02 जून 2025 को रवाना हुआ। इस दल का नेतृत्व डॉक्टर विजय कुमार उद्यान विकास अधिकारी करसोग कर रहे है। प्रशिक्षण शिविर का आयोजन उद्यान एवं वानिकी विद्यालय थुनाग में 02 जून, 2025 से 06 जून, 2025 तक किया जा रहा है।

विषय विशेषज्ञ उद्यान डॉ. चमेली नेगी ने बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर में सुगंधित पौधों की पहचान,वैज्ञानिक खेती के तरीके, नर्सरी तैयार करना, भूमि तैयार करना, रोपण सिचाई और किट व रोग प्रबन्धन सहित आधुनिक खेती तकनीकों पर जानकारी प्रदान की जाएगी।

उन्होंने बताया कि महिलाओं को कटाई और उसके बाद का प्रबंधन, उचित सुखाने, भंडारण व प्रारंभिक प्रसंस्करण विधियों को भी सिखाया जाएगा। महिलाओं के इस 30 सदस्यीय दल में पांगणा, मांहूनाग, ग्वालपुर, चोरीधार, खन्योल बागड़ा इत्यादि क्षेत्रों की महिलाए शामिल है जिन्हे सोमवार 02 जून को डॉ .चमेली नेगी विषय विशेषज्ञ उद्यान ने करसोग ने रवाना किया।

डॉ.चमेली नेगी ने कहा कि महिलाओं को इस विषय में गंभीरता से सीखने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा सुगंधित पौधों की खेती करने के लिए सब्सिडी भी प्रदान की जाती है। कोई भी इच्छुक किसान इसका फायदा उठा सकता है। उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण शिविर उद्यान एवं वानिकी विद्यालय थुनाग में 02 जून, 2025 से 06 जून, 2025 तक तक आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर विभाग के अधिकारी डॉ. नारायण ठाकुर, डॉ. विजय कुमार व युवराज वर्मा भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!