मंडीयुवाहिमाचल

नशे के खिलाफ खड़े हो गए चड़याणा के बच्चे, जीवन में कभी नशा ना करने की ली सौगंध!

पब्लिक फोकस मंडी।

मंडी शहर के गांव चड़याणा में राजकीय माध्यमिक पाठशाला के बच्चों ने समाज से नशे के खात्मे की सौगंध खाई, साथ ही जीवन में कभी नशा न करने का भी संकल्प लिया। इसके साथ साथ बच्चों ने नशे के दुष्प्रभावों पर आयोजित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में भी भाग लिया तथा बेहद आकर्षक पोस्टर तैयार करके नशे से होने वाले नुकसानों के प्रति भी खबरदार किया। इस मौके पर मंडी नगर निगम के वार्ड नंबर चार नेला के पार्षद राजेंद्र मोहन ने मुख्य मेहमान के तौर पर भाग लिया। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान मंडी से प्रवक्ता राकेश, समन्वयक बलबीर ने भी बच्चों का मार्गदर्शन किया। स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान दीपक जो थियेटर कलाकार हैं के साथ साथ डीईएलडी के विद्यार्थियों व अध्यापकगणों ने भी इसमें भाग लिया व बच्चों को नशे के प्रति जागरूक किया। पाठशाला की मुख्य अध्यापिका मोनिका चोपड़ा ने बच्चों, अध्यापकों व गांववासियों को नशे के दुष्प्रभावों बारे बताया व एक रैली भी गांव में निकाली। गांव में इस संबंध में पोस्टर भी लगाए। बच्चों को सौगंध भी दिलाई गई कि न तो वह कभी खुद नशा करेंगे न किसी और नशा करने वालों के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!