
गोविन्द ठाकुर पब्लिक फोकस नेरचौक
बरसात का मौसम सर पर है और नगर परिषद नेरचौक ने नालियों के काम शुरू कर दिए हैं नालियों की खुदाई शुरू होते ही व्यापारियों में हड़कंप मच गया है व्यापारियों का कहना है कि नगर परिषद कार्य शुरू तो कर देती है लेकिन खत्म कब होगा इसका कोई पता नहीं होता बरसात के इस मौसम में अगर ठेकेदार कछुआ गति से कार्य करता है तो व्यापारियों का करोड़ों का चूना लगा लाजमी है
गौरतलब है कि नगर परिषद ने आज साइ बाबा मंदिर से नालियों की खुदाई का कार्य शुरू कर दिया है 10 लाख की लागत से यह कार्य साइन बाबा मंदिर से लेकर चाकके गौहर तक किया जाएगा
स्थानीय व्यापारी अभिषेक मेहरा कृष्ण ठाकुर जोगराज गोपू सैनी गोविंद ठाकुर देशराज देवदास राजेश सोनी बबलू का कहना है कि नालियों का कार्य हो इससे अच्छी बात क्या हो सकती है लेकिन बरसात के इस मौसम में कार्य शुरू करना अच्छा संकेत नहीं है अगर कार्य शुरू कर दिया है तो उसे तेज गति से करना चाहिए ताकि व्यापारियों को नुकसान ना हो
नगर परिषद की अध्यक्ष नर्मदा अभिलाषी ने बताया कि टेंडर बहुत पहले से हो गए थे लेकिन सीमेंट ना होने के चलते कार्य नहीं हो पा रहे थे अब सीमेंट आ गया है तो 10-10 लाख के पांच टेंडर नालियों के हुए हैं कम लागत के टेंडर 29 लाख के हुए हैं 10 लाख के और टेंडर हुए हैं करीब 90 लाख के टेंडर हुए हैं तथा नालियों जल से जल्द बनाई जाएगी
ई ओ ललित कुमार ने बताया कि टेंडर पहले से हो गए थे कार्य अब शुरू किया गया है कार्य जल्द से जल्द हो इस तरफ परिषद ध्यान देगा




