टॉप न्यूज़राजनीतिशिमलाहिमाचल

…राजा के पथ से भटकी कांग्रेस, प्रतिभा ने कहा किसी पद की नहीं लालसा। लोगों के लिए होली लाॅज के दरवाजे खुले!

पब्लिक फोकस शिमला।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि प्रदेश में कांग्रेस संगठन के लिए उन्होंने पूर्व में भी बहुत

मजबूती के साथ काम किया है और आगे भी करती रहेंगी। पार्टी हाई कमान जल्द पीसीसी का गठन कर प्रदेश में कांग्रेस संगठन को लेकर हो रही चर्चाओं पर विराम लगाए । प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश में संगठन की बागडोर किसे

सौंपनी है यह हाई कमान के अधिकार क्षेत्र में है पर उन्होंने अपने इस कार्यकाल का सफलतापूर्वक निष्पादन किया है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार पार्टी कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों के बाद बनी

है और उनका हर स्तर पर सम्मान किया जाना चाहिए। प्रतिभा सिंह ने कहा है कि स्व वीरभद्र सिंह ने अपने कार्यकाल में प्रदेश में कभी भी न तो किसी क्षेत्रवाद को कोई जगह दी और न ही कोई गुटबाजी को कोई जगह। उन्होंने कहा कि आज उन्हें लगता है कि हम कही न कही उनके उस पथ से भटक रहे है।

उन्होंने कहा है कि समय रहते हमें पार्टी कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए किसी भी राजनीति से ऊपर उठ कर आगे बढऩा होगा। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में कांग्रेस बहुत ही मजबूत स्थिति में है। लोगों को

कांग्रेस सरकार से बहुत ही उम्मीदें है और उन उम्मीदो पर हमें खरा उतरना होगा। प्रतिभा सिंह ने कहा है कि लोग आज भी प्रदेश के छह बार के मुख्यमंत्री स्व वीरभद्र सिंह के कामकाज को याद करते है। उन्होंने प्रदेश के लोगों का

आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि हमेशा ही होली लॉज वीरभद्र सिंह के दिखाए रास्ते का अनुसरण करते हुए प्रदेश के लोगों का दुखदर्द बांटने व इसे दूर करने के पथ पर चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि वह किसी भी पद की लालसा नही रखती पर हाई कमान ने आजतक जो भी जिम्मेबारी उन्हें दी उससे वह कभी पीछे नही हटी। आगे भी जो जिम्मेबारी उन्हें पार्टी हाई कमान देगा उसे वह पूर्व की भांति पूरी निष्ठा व ईमानदारी से पूरा करेंगी। उन्होंने उम्मीद जताई है कि पार्टी हाई कमान जल्द ही पीसीसी का गठन कर प्रदेश में कांग्रेस संगठन को लेकर मीडिया में हो रही चर्चाओं पर विराम लगाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!