
पब्लिक फोकस चंडीगढ़।
सुंदरनगर HRTC डिपो की बस दिल्ली से मंडी के लिए तय समय पर निकली और चंडीगढ़ में भी समय पर पंहुचा गई। यहीं पर ही बस चालक का इंतजार मौतक्षकर रही थी। बस चालक ने चंडीगढ़ के 43 सैक्टर में बने बस अड्डे पर बस को सुरक्षित भी पंहुचा दिया। इस बीच बस चालक सड़क क्रास करने लगा तो एक अज्ञात वाहन ने उसे मौत की आगोश में सुला दिया। मृतक चालक की पहचान बेली राम के रूप में हुई है।
सुन्दर नगर डिपो के चालक वेली राम बीती रात को दिल्ली से रात 8.50 पर मण्डी आ रहे थे। चण्डीगढ़ में रात 2 बजे के आसपास सड़क दुघर्टना में अकास्मिक निधन हो गया है । चंडीगढ़ इस मामले की जांच कर रही है। दूसरी तरफ हिमाचल में सरकारी बस चालक की ऐसी दुखद मौत से स्तब्ध हैं।




