मंडीहिमाचल

मंडी के कारदार मोदी को सुनाएंगे दुखड़ा, देव संस्कृति संरक्षण को मांगेंगे पैसा!

पब्लिक फोकस मंडी।

सर्व देवता सेवा समिति जिला मण्डी की कार्यकारिणी की बैठक देव सदन / संस्कृति सदन कांगनी में अध्यक्ष श्री शिव पाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई बैठक मैं जिला भाषा अधिकारी श्रीमती रेवती सैनी जी भी मौजूद रही उन्होंने भी समस्त कारदारों को संस्कृति के बारे मैं अवगत कराया इस बैठक मैं निम्न प्रस्ताव पारित किए गए समस्त कारदारों ने मांग रखी कि सरकार और प्रशाशन अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेले के दौरान पडल मैं देवी देवताओं को बैठने के लिए पुलिस स्टेशन के साथ लगते गेट से चानणी तक स्थान दिया जाए ताकि सभी देवी देवता वहा आसानी से बैठ सके और उस स्थान पर डोम भी लगाया जाए ताकि धूप और बारिश से बचा जा सके और सभी श्रद्धालुगण एक ही जगह सभी देवी देवताओं के दर्शन कर सके l

हिमाचल मैं पांच मेले जैसे अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मंडी ,कुल्लू का दशहरा ,लवी का मेला, रेणुका का मेला ,चम्बा का मिंजर मेला हर वर्ष मनाए जाए है यह परम्परा सदियों से चली आ रही है इसको देखते हुए हमारी देव

सास्कृतिक धरोहर का संरक्षण और संवर्धन करने के लिए राशि का अभाव रहता है इसलिए कारदारों ने सुझाव दिया कि माननीय प्रधानमंत्री को इस हेतु ज्ञापन दिया जाए l

देव सदन / संस्कृति सदन की छत पर पेड़ गिरने से काफी नुकसान हुआ है जिसकी अभी तक रिपेयर नहीं हुई है इसके अतिरिक्त आज सुबह आधी तूफान आने से एक ओर पेड़ गिर गया है और देव सदन के इर्द गिर्द बहुत पुराने पेड़ है वह भी तूफान से किसी भी समय गिर सकते है और भवन को क्षति पहुंच सकती है नियमअनुसार कार्यवाही कर के इन पेड़ो को निकाल दिया जाए ताकि भवन सुरक्षित रहे

बैठक मैं निर्णय लिया गया कि PWD विश्राम गृह पैदल से जो चामुण्डा मंदिर के लिए पुराना नजदीकी रास्ता जाता है उसकी हालत बहुत ही दयनीय है क्योंकि यह रास्ता मंदिर को देव सदन को जाता है इसके अतिरिक्त DLO ऑफिस और IPH के कर्मचारी और जन मानस भी इसी रास्ते से जाते है प्रशाशन से अनुरोध है कि इस को रास्ते को शीघ्र ठीक करवाया जाए l

इस बैठक में भीम चन्द सरोच वरिष्ठ सदस्य तीर्थ राज ठाकुर, राजू राम ,मोहन लाल उप प्रधान रेवती राम मुख्य सलाहकार मनोज कुमार प्रेस सचिव भीम देव संयुक्त सचिव हुकम चन्द,लेख राज संगठन सचिव डिक पाल, बाले राम, खीमा राम, रमेश कुमार, केशर सिंह, हरि सिंह, देव राज, गिरधारी लाल आदि आदि मौजूद रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!