
पब्लिक फोकस भोरंज।
रियल एस्टेट में निवेश करने के नाम पर बीस लाख रुपए की घोखाधड़ी किए जाने का मामला सामने आया है। इसमें भोरंज कोर्ट के आदेश पर FIR दर्ज की गई है।
थाना भोंरज में माननीय प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट सं0 1 हमीरपुर (हि0प्र0) सर्किट भोरंज के न्यायालय के निर्देश पर निजी शिकायत संख्या 18/2023 दिनांक 09-05-2025 में नेक्सा एवरग्रीन प्राइवेट लिमिटेड, सीकर (राजस्थान) के प्रतिनिधियों सहित 12 आरोपी व्यक्तियों के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता निवासी कंजियान गांव तहसील भोरंज श्रीमती शशि कुमारी ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसे और अन्य लोगों को “डोलेरा स्मार्ट सिटी” नामक एक धोखाधड़ी वाली रियल एस्टेट परियोजना में लगभग 20 लाख रुपये का निवेश करने के लिए धोखा दिया, जिसे अहमदाबाद, गुजरात के पास स्थित होने का झूठा दावा किया गया था। उसने खुद गलत ब्यानी और उच्च रिटर्न के झूठे वादों के आधार पर मु0 11 लाख रुपये का निवेश किया तथा वाद में आरोपी ने जवाब देना बंद कर दिया और जब रिफंड की मांग की गई तो कथित तौर पर धमकी दी




