टॉप न्यूज़राज्य

मंडी गर्ल्स स्कूल का गेट लड़कों के लिए खुलते देख प्रबंधन ने तरेरी आंखें, रानी अमृत कौर का उद्देश्य भी आया याद!

बीरबल शर्मा पब्लिक फोकस मंडी।

मंडी में गर्ल्स और बाॅयज स्कूल के मर्ज होने की संभावनाओं के बीच गर्ल्स स्कूल प्रबंधन कमेटी ने विरोध का झंडा बुलंद करने की रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है। इसके तहत गर्ल्स स्कूल की स्थापना और मंडी की रानी अमृत कौर के सपने की दुहाई भी दी जा रही है।

पीएम श्री गर्ल्स स्कूल मंडी की स्कूल प्रबंधन समति के अध्यक्ष श्री दुर्गा प्रसाद की अध्यक्षता में हुई आज की बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया की बॉयज और गर्ल्स स्कूल मर्ज करने के संबंध में जो सरकार के द्वारा निर्णय लिया गया है उस पर वह पुनर्विचार करें और वर्तमान स्थिति को यथावत रखा जाए उन्होंने बताया की वर्तमान में 531 छात्राएं स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रही है और स्कूल के उत्कृष्ट परिणामो को देखते हुए इसे पीएम श्री स्कूल का दर्जा भी प्राप्त हुआ है और रानी अमृत कौर के द्वारा इस स्कूल की स्थापना का मूल उद्देश्य ही छात्राओं को शिक्षित करना रहा था और यदि यहां पर सह शिक्षा वाली स्थिति बनती है तो यह छात्राओं के स्वर्णिम भविष्य के साथ खिलवाड़ होगा l समिति ने यह भी चेताया कि यदि इस निर्णय को यथावत रखा गया तो स्कूल प्रबंधन समिति आगे बड़े आंदोलन का रुख भी अख्तियार कर सकती है साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि आगामी दिनों में ज्ञापन के माध्यम से भी शिक्षा मंत्री और सरकार को इस मामले में सही निर्णय लेने हेतु संज्ञान प्रेषित किए जाएंगे बैठक में काफी अभिभावकों ने यह भी बताया कि उन्होंने अपनी बच्चियों का दाखिला इस विद्यालय में सिर्फ इसलिए कराया है क्योंकि यह शहर का एकमात्र सरकारी कन्या विद्यालय है । बैठक में अध्यक्ष एवं समिति के सदस्यों के द्वारा यह भी चिंता व्यक्त की गई कि ऐसे निर्णय स्कूलों में नामांकन की प्रक्रिया को प्रभावित कर उसे घटा भी सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!