मंडी में होगा बाबा सिद्ध चानो का धाज्जा,

प्रदीप पब्लिक फोकस मंडी।
अखिल भारतीय दलित पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक वर्ग परिषद के महासचिव एवं राज्य प्रवक्ता चमन राही ने बताया कि आगामी जून माह में मंडी जिला मुख्यालय में बाबा सिद्ध चानो का धाज्जा धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। चमन राही ने कहा कि कार्यक्रम का निर्णय सिद्ध धाम समैला दरबार बाबा सिद्ध चानो सच्ची सरकार समैला हमीरपुर में महंत श्री चमन लाल जी महाराज की अध्यक्षता में लिया गया। महंत ने चमन राही को कार्यक्रम का संयोजक नियुक्त करते हुए कहा कि आयोजन समिति के गठन का निर्देश व आशीर्वाद दिया। चमन राही ने कहा कि संस्कृति समृद्धि को बढ़ावा देने वाले इस कार्यक्रम को लेकर बाबा सिद्ध चानो में श्रद्धा रखने वाले भक्तजनों से संपर्क साधना आरंभ कर दिया है। उन्होंने कहा कि सिद्ध चानो देवता लोगों की समस्याओं का तत्काल निवारण करने वाले हैं। इन्हें कलयुग का देवता कहा गया है। समैला में उत्तरी भारत के लोग यहां आकर अपनी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। चमन राही ने कहा कि मंडी में पहली बार सार्वजनिक रूप से इस तरह का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें सभी जाति धर्म के लोग भाग लेंगे। मंडी जिला की स्वयं सेवी संस्थाओं से संपर्क साध कर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सहयोग लिया जाएगा।




