एफआरए को लेकर उपमंडल सरकाघाट में आयोजित हुई कार्यशाला।

पब्लिक फोकस सरकाघाट।
एसडीएम सरकाघाट स्वाति डोगरा की अध्यक्षता में वन अधिकार अधिनियम 2006 को लेकर एक बैठक व प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।
यह कार्यशाला तीन दिन तक चलेगी। कार्यशाला में वन अधिकार अधिनियम 2006 सम्बधित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई।
उन्होंने कहा कि वन भूमि पर निर्वाह करने वाले लोगों को निर्धारित फार्म पर आवेदन करना होगा।

उन्होंने कहा कि दावेदार के आवेदन को पंचायत की ग्राम सभा से वन अधिकार समिति (एफआरसी) के माध्यम से अनुमोदित किया जाएगा। एफआरसी में अधिकतम 15 लोग हो सकते हैं, जिसमें एक तिहाई महिलाओं का होना अनिवार्य है। यह कमेटी सम्बधित पटवारी व वन रक्षक सहित मौके पर जा कर दावों को लेकर रिपोर्ट बनाएगी। एफआरसी केवल मौके पर जाकर सत्यापन करगी। सत्यापित रिपोर्ट को ग्राम सभा के पास भेजा जाएगा। उसके बाद ग्राम सभा द्वारे अनुमोदित मामलों को सत्यापन के लिए उपमंडल स्तरीय समिति को भेजा जाएगा। उपमंडल स्तरीय समिति सभी मामलों के सत्यापन के बाद जिला स्तरीय समिति को भेजेगी।
इस दौरान तहसीलदार मुनीश कुमार, रेज अधिकारी मदन लाल, कानूनगो, पंचायत सचिव, पटवारी वन रक्षक उपस्थित रहे।




