क्राइमटॉप न्यूज़लाहुल स्पीतिहिमाचल

Breaking … मौके पर सात की मौत। अस्पताल में पांच ने तोडा दम…

संजीव ठाकुर पब्लिक फोकस नौहराधार।

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जनपद से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आ रही है। हरिपुरधार के समीप शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े 3 बजे एक निजी बस ( जीत कोच) के गहरी खाई में गिर जाने से सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह निजी बस जीत कोच थी, जो कुपवी से शिमला की ओर जा रही थी। हादसा दोपहर करीब तीन बजे उस समय हुआ, जब बस हरिपुरधार बाजार से शिमला की तरफ निकली ही थी। इसी दौरान बस चालक ने अचानक वाहन से नियंत्रण खो दिया और बस सड़क से फिसलते हुए गहरी खाई में जा गिरी।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोग, पुलिस और प्रशासन की टीमें तुरंत राहत एवं बचाव कार्य में जुट गईं। खाई से शवों को निकालने का सिलसिला लगातार जारी है, वहीं घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया जा रहा है।शुरुआती जानकारी के मुताबिक जैसे ही बस हरिपुरधार से लगभग 100 से 200 मीटर आगे निकली, तभी वह अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में लुढ़क गई।। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। हादसे की विस्तृत रिपोर्ट की प्रतीक्षा की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार हादसे का शिकार हुई निजी बस में करीब 40 से 60 यात्री सवार थे। ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक एन.एस. नेगी भी मौके के लिए रवाना हो गए हैं।

वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा के अनुसार अब तक 5 मृतकों के शव खाई से निकाले जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि संगड़ाह, राजगढ़ और ददाहू से पुलिस, राहत एवं बचाव दलों को तुरंत मौके पर रवाना कर दिया गया है। राहत कार्य युद्धस्तर पर जारी है और घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!