क्राइमहिमाचल

मंडी में निजी बस लुढकी, एक महिला की मौत चार यात्री घायल, पांगणा अस्पताल भेजे गए घायल

पब्लिक फोकस, मंडी।
मंडी के चरखडी में एक निजी बस दुर्घटना ग्रस्त  होने से 75 साल की महिला की मौत हो गई है। इस हादसे में कुल चार अन्य यात्री भी घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए पांगणा अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक निजी बस को स्टार्ट कर चालक और परिचालक बस से नीचे उतर कर सवारियों का इंतजार कर रहे थे कि इतने में अचानक बस चल पडी और लुढक गई। इस हादसे में कलावती नाम की 75 साल की महिला की मौत हो गई। घायलों में एक छोटा बच्चा और तीन महिलाएं शामिल है। इन घायलों में से एक को झुंगी अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस मामले की पडताल कर रही है। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया है। बस के लुढकने के बाद स्थानीय लोगों ने ही बचाव कार्य को अंजाम दिया और घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा। यह हादसा कैसे हुआ है इसका अभी पता नहीं चल पाया है। घायल भी इतना ही बता पाए हैं कि एकाएक बस चल पडी और फिर ढांक से लुढक कर दुर्घटना ग्रस्त हो गई। बीएसएल पुलिस थाना के तहत चरखड़ी में यह सड़क हादसा हुआ है। खाई में लुढ़की बस निजी है। इसमें 4 से 5 लोग घायल हुए हैं। एक महिला की हालत गंभीर होने पर उसने अस्पताल में दम तोड दिया।, लोगों और एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!