क्राइममंडीहिमाचल

मंडी में हुडदंगी टूरिस्टों को पुलिस ने पढाया कानून काले शीशे और हूटर उतरवाए, मौके पर वसूले 29 हजार!

हिमाचल घूमने आए हैं तो नियम मानने होंगे..

पब्लिक फोकस, मंडी।  

हिमाचल घुमने आए बाहरी राज्यों के हुडदंगी टाइप पर्यटकों पर पुलिस का डंडा चला है। नियमों की अवहेलना पर पुलिस ने पंजाब, हरियाण, यूपी और राजस्थान के पर्यटकों को ट्रैफिक रूल्स पढ़ाए हैं। इन वाहन चालकों के वाहनों पर लगे हुटर, फ्लैगरॉड और काले शीशे मौके पर ही उतरवाए गए और 29,000 का चालान हाथों में थमाया गया। चंडीगढ़-मनाली एनएच पर पुलिस सख्ती से पेश आ रही है। ऐसे में जगह-जगह नाके लगाए गए हैं। मंडी में प्रवेश करते ही सुंदरनगर से लेकर लास्ट थाने की सीमा औट तक पुलिस का पहरा है। पुलिस हर आने-जाने वाले वाहनों की चैकिंग कर रही है। इसी दौरान जिला के औट थाना द्वारा थाना प्रभारी इंस्पैक्टर गगन के नेतृत्व में यह कार्रवाई अमल में लाई गई है। वहीं वाहन चालकों ने थाने में ही चालान भी भुगत लिया।

काले शीशे मोटर व्हीकल एक्ट के तहत फ्रंट विंडशील्ड और साइड विंडोज पर अनुमत से अधिक टिंट लगाना पूरी तरह प्रतिबंधित है। यह न केवल दृश्यता प्रभावित करता है, बल्कि अपराधियों द्वारा इसका दुरुपयोग भी संभव होता है। पुलिस ने कई वाहनों से मौके पर ही ब्लैक फिल्म उतरवाकर चालान किए। हूटर/प्रेशर हॉर्र्न केवल आपातकालीन वाहनों के लिए आरक्षित हैं। पर्यटक वाहनों में लगे ऐसे हॉर्न हटवाए गए और जुर्माना लगाया गया। अन्य फ्लैगरेंट मॉडिफिकेशन गाडिय़ों पर अनधिकृत लाइट्स, स्टिकर्स और अन्य बदलाव भी निशाने पर रहे। हिमाचल प्रदेश में पर्यटक सीजन के दौरान बाहर राÓयों से आने वाले वाहनों में अक्सर ऐसे उल्लंघन देखे जाते हैं, जो पहाड़ी इलाकों की संकरी और खतरनाक सड़कों पर दुर्घटना का बड़ा कारण बन सकते हैं।

हिमाचल घूमने आए हैं तो नियम मानना होगा – 

पुलिस ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई एकबारगी नहीं है, बल्कि आने वाले दिनों में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे। पर्यटकों से अपील की गई है कि वे हिमाचल में प्रवेश करने से पहले अपनी गाडिय़ों को मोटर व्हीकल एक्ट के अनुसार पूरी तरह अनुपालन में लाएं, ताकि उन्हें परेशानी न हो। एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने कहा कि हिमाचल घूमने आए हैं, तो नियम मानना होगा।

——————

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!