
पब्लिक फोकस शिमला।
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां श्री रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के हरिपुरधार में एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर 400 मीटर खाई में गिर गई है। इस हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 52 लोग घायल हुए हैं। सिरमौर की डीसी प्रियंका ने बताया कि प्रारंभिक सूचना के अनुसार हादसा बस के स्किड होने से हुआ लग रहा है। बस में 66 यात्री सवार थे, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। मरने वाला की संख्या बढ़ने की आशंका है। अभी तक करीब 30 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। स्थानीय लोग राहत एवं बचाव कार्य में लगे हुए हैं। पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जीत कोच बस शिमला जिला के कुपवी से सोलन जा रही थीं। कोहरे और ठंड के कारण सड़क पर फिसलन था। इसके चलते बस अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई।




