क्राइमयुवाहमीरपुरहिमाचल

महारल में 17 साल की लडकी लापता सर्च आप्रेशन जारी, लोग सहमे

पब्लिक फोकस महारल।

बड़सर उपमंडल के महारल गांव में करीब शाम 7:00 बजे एक 17 वर्षीय लड़की के गुम होने की सूचना मिली है लड़की को घर के आसपास ढूंढा जा रहा है और साथ में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाली जा रही है लेकिन अभी तक लड़की का कोई अता-पता नहीं है क्षेत्र में तेंदुए का आंतक भी फैला हुआ है ऐसे में कोई पुख्ता सूचना प्राप्त नहीं हुई है और वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं। स्थानीय लोगों द्वारा घर के आसपास हर जगह पर लड़की को तलाश किया गया है लेकिन अभी तक कोई सूचना नहीं मिल पाई है।

17 वर्षीय लड़की को लेकर वन विभाग की टीमों ने करीब तीन घंटे तक घने जंगलों में सर्च अभियान चलाया। शुरुआती आशंका जताई जा रही थी कि कहीं लड़की को तेंदुआ उठा कर न ले गया हो, क्योंकि क्षेत्र में पहले से ही तेंदुए का आतंक बना हुआ है।

हालांकि, गहन तलाश के बाद जब यह स्पष्ट हुआ कि मामला तेंदुए से जुड़ा नहीं है, तो वन विभाग ने राहत की सांस ली और अपना सर्च अभियान बंद कर दिया। अब इस पूरे मामले की फैक्ट फाइंडिंग पुलिस द्वारा की जाएगी, जिसमें यह जांच की जाएगी कि लड़की कहां और किन परिस्थितियों में गायब हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!