
पब्लिक फोकस पांवटा साहिब।
पांवटा साहिब में बद्रीपुर के गुरु गोविन्द सिंह जी चौंक पर शहीदी दिवस के उपलक्ष में घोड़े के स्टेचू को रखा गया। इस दौरान कांग्रेस नेता अवनीत सिंह लांभा द्वारा इस घोड़े के स्टेचू का अनावरण किया गया। इस दौरान उनके साथ बाबा मान सिंह ,जीवन सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान अवनीत सिंह लांबा ने बताया की आज गुरुगोविंद सिंह चौंक पर गुरु गोविन्द सिंह जी के घोड़े के स्टेचू का अनावरण करने का सौभागय प्राप्त हुए जिसके लीय व गुरुद्वारा प्रभंधक कमेटी पांवटा साहिब व अन्य सभी लोगो का धन्यबाद करते है। बता दे कि अभी शहीदी दिवस के साथ साथ गुरु गोविन्द सिंह जी का 359 महान प्रकाश उत्सव पांवटा साहिब में बड़ी धूमधाम से मनाया जा है जिसके चलते वीरबार को विशाल नगर कीर्तन भी निकाला जाएगा इस कड़ी में बुधबार को श्री गुरु गोविन्द सिंह चौंक पर गुरु गोविन्द सिंह के स्टेचू का अनावरण किया गया।




