
पब्लिक फोकस सराज मंडी!
मंडी जिला के सराज विधानसभा क्षेत्र में भाई भयंकर तबाही से लोगों को राहत देने के काम में जुटे नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि अब हर प्रभावित तक पहुंच कर उसे आपदा राहत सामग्री पहुंचाना हमारा पहला लक्ष्य है। आपदा की वजह से लोगों के घर बह गए बाग, खेत खलिहान कुछ नहीं बचा। सड़के बंद हो गई। लोग अपना घर छोड़ कर शिविरों में रहने को विवश हैं। ऐसे में लोगों तक राशन और दवाई समय से पहुंचे इसके लिए जयराम ठाकुर जी–जान से जुटे हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार से भी इस मामले में प्रभावी कदम उठाने की अपील की थी। उन्होंने केंद्र सरकार के साथ बेहतर समन्वय स्थापित किया और गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य प्रमुख मंत्रियों को हालात से अवगत कराया। इसके चलते केंद्र द्वारा हेलीकॉप्टर भेजे गए। आज मौसम सही होने की वजह से हेलीकॉप्टर ने कई जगहों पर उड़ान भरी और राहत सामग्री को जगह-जगह पहुंचाया।




