मंडीहिमाचल

करसोग से रायगढ़ तक 14 किलोमीटर सड़क मार्ग बहाल , लोनिवि की करसोग टीम ने देर शाम पूरा किया अपना संकल्प!

पब्लिक फोकस करसोग।

सराज विधानसभा क्षेत्र के आपदा प्रभावित क्षेत्र जंजैहली को जोड़ने वाले करसोग जंजैहली सड़क मार्ग को लोक निर्माण विभाग करसोग की टीम ने रायगढ़ तक बहाल कर दिया हैं। प्रभावित लोगों तक राहत सामग्री पहुंचने के संकल्प को लेकर आगे बढ़ रहे लोक निर्माण विभाग की टीम ने दिन-रात कार्य कर लगभग 14 किलोमीटर लंबे सड़क मार्ग को तीन दिन में बहाल करने में सफलता हासिल की है।

विभाग के एसडीओ अजय राज गुप्ता ने बताया कि गत तीन दिनों में करसोग के सनारली से शंकर देहरा, रायगढ़ होकर जंजैहली को जोड़ने वाले सड़क मार्ग को लगभग 14 किलोमीटर तक बहाल कर टीम ने अपने संकल्प को पूरा किया है। उन्होंने ने बताया कि जंजैहली की ओर से दूसरी टीम कार्य कर रही हैं।

उन्होंने बताया कि उम्मीद हैं कि रविवार के दिन करसोग से जंजैहली सड़क मार्ग को यातायात की लिए बहाल कर लिया जाएगा और प्रभावित क्षेत्र जंजैहली के लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाना आसान हो जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!