मंडीहिमाचल

सुंदरनगर में मनाया गया विश्व साइकिल दिवस!

पब्लिक फोकस सुंदरनगर।

हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की क्षेत्रीय प्रयोगशाला सुंदरनगर में विश्व साइकिल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विभागीय कर्मचारियों ने प्रयोगशाला सुंदरनगर से लेकर जीरो चौक बीबीएमबी कॉलोनी तक जागरूकता साइकिल रैली में भाग लिया।

राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, क्षेत्रीय प्रयोगशाला सुंदरनगर के प्रभारी वैज्ञानिक अधिकारी चमन लाल ठाकुर ने विश्व साइकिल दिवस के महत्व को रेखांकित किया और इस वर्ष की थीम “सतत के भविष्य लिए साइकिल चलाना” पर प्रकाश डाला।

साइकिल रैली में क्षेत्रीय प्रयोगशाला सुंदरनगर के वैज्ञानिक अधिकारी प्रोमिला शर्मा, कनिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी रेनू बाला, बनिता ठाकुर, शबनम ठाकुर, पूजा शर्मा, विनोद कुमार, रितिका ठाकुर, मोहिंदर सिंह, बेली राम और गोपिंदर सिंह सहित समस्त कर्मचारियों ने भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!