क्राइमटॉप न्यूज़मंडीयुवाहमीरपुरहिमाचल

Exclusive…मोबाइल से बाहर आएगा “जान” अर्पित करने का सच, चैट बताएगी ब्लैकमेलिंग का सच। 14 दिन के ज्यूडिशियल रिमांड पर लड़की!

पब्लिक फोकस सुंदरनगर।

सुंदरनगर इंजीनियरिंग कॉलेज में एक बीस साल के छात्र के सुसाइड करने का पूरा सच मोबाइल फोन ही बताएगा। पुलिस ने जान अर्पित करने वाले का मोबाइल फोन और आरोपी लड़की का मोबाइल कब्जे में लेकर फॉरेंसिक टेस्टिंग के लिए भेज दिया है। इस मामले का पूरा सच दोनों के बीच हुई वीडियो काल और चैटिंग से बाहर आ सकता है। दूसरी तरफ आरोपी लड़की को कोर्ट ने 14 दिन के ज्यूडिशियल रिमांड पर भेज दिया है। इस बीच पुलिस की जांच टीम ने सुंदरनगर इंजीनियरिंग कॉलेज में लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल दिए हैं। पुलिस जांच में जो तथ्य निकलकर आए हैं उनके आधार पर ही आरोपी लड़की से पुलिस ने पूछताछ कर उसके ब्यान भी कलमबद्ध कर लिए हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी लड़की ने जान अर्पित करने वाले लड़के पर ही मानसिक प्रताड़ना के आरोप भी जड़े हैं। जांच में यह बात भी निकल कर आई है कि दोनों के बीच रिश्ते दोस्ती से दो कदम आगे के ही रहे हैं। आरोपी लड़की ने मामले की कई परतों से पर्दा भी उठाया है जो इस बात की ओर इशारा कर रहा है कि यह आत्महत्या से ज्यादा कुछ नहीं है, हालांकि पुलिस अभी भी हर पहलू को ध्यान में रखकर ही जांच को आगे बढ़ा रही है। पुलिस ने अपनी जांच में सामने आए तथ्यों को जांचने के लिए ही मृतक अर्पित और आरोपी लड़की के मोबाइल फोन की जांच करने का फैसला लिया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी लड़की ने भी कुछ खुलासे किए हैं जो मृतक लड़के की मां सीमा कुमारी द्वारा लगाए गए आरोपों की तरह ही हैं, लेकिन इनमें लड़की ने खुद को प्रताड़ित बताया है और लड़के पर शोषण करने के आरोप जड़े हैं।

पेचीदा हुआ सुसाइड का मामला ।

सुंदरनगर इंजीनियरिंग कॉलेज के हास्टल में बेड के सहारे जीवन लीला समाप्त करने का यह मामला जांच आगे बढ़ने के साथ ही पेचीदा होता जा रहा है। आरोपी लड़की ने जांच के दौरान किसी ऐसी चैट का जिक्र भी किया है जिसमें फिजिकल रिलेशन बनाने की बात मृतक लड़के की ओर से की गई थी। इस चैट की सच्चाई जानने के लिए ही दोनों के मोबाइल को जांच के लिए फॉरेंसिक टीम के हवाले किया गया है।

चाकू की स्टोरी भी चर्चा में।

सुंदरनगर इंजीनियरिंग कॉलेज में जान अर्पित करने के मामले में चर्चाओं का बाजार भी गर्म है। हालांकि इन चर्चाओं का पुलिस जांच से कोई लेना देना नहीं है। सुसाइड के बाद ही यह चर्चा आम है कि मृतक कुछ दिन पहले ही आरोपी लड़की के कमरे पर पंहुचा था और चाकू हाथ में लिए हुए था। इस दौरान आरोपी लड़की के मकान मालिक ने मृतक लड़के को डांट कर भगा दिया था। इस चर्चा को हवा स्थानीय स्तर पर खूब दी जा रही है।

सुसाइड की रात अर्पित का सच।

सुंदरनगर पुलिस द्वारा की गई जांच में एक बात साफ तौर पर निकलकर सामने आई है कि जिस दिन अर्पित ने कच्ची उम्र के प्यार में जान दी है उस रात वह हास्टल के कमरे में अकेला ही था। सीसीटीवी ने भी गवाही दे दी है कि उस रात अर्पित कमरे में अकेला ही था और सुसाइड के समय उसके आसपास कोई दूसरा नहीं था।

जांच जारी है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार।

सुंदरनगर DSP भरत भूषण ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। आरोपी लड़की से पूछताछ कर सामने आए तथ्यों को वैरिफाई किया जा रहा है। आरोपी लड़की को 14 दिन के ज्यूडिशियल रिमांड पर भेज दिया गया है। मृतक अर्पित की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!