क्राइमटॉप न्यूज़भोरंजमंडीयुवाहिमाचल

Big Exclusive…लड़की की ब्लैक मेलिंग से तंग आकर ‘ अर्पित की जान, पुलिस ने छात्रा को किया गिरफ्तार। कोर्ट ने तीन दिन के रिमांड पर भेजा!

सुंदरनगर इंजीनियर कॉलेज सुसाइड में आया टर्निंग प्वाइंट, सुसाइड नोट में भी है छात्रा की प्रताड़ना का जिक्र!

अंकुश सूद, पब्लिक फोकस मंडी।

सुंदरनगर इंजीनियरिंग कॉलेज में अर्पित नामक बीस साल के लड़के के सुसाइड मामले में नया टर्निंग प्वाइंट आ गया है। यह मामला प्रेम प्रसंग से इतर लड़की की ब्लैक मेलिंग की ओर जाता हुआ प्रतीत हो रहा है। पुलिस की छानबीन अभी चल ही रही है कि इसी बीच मृतक अर्पित की माता सीमा ने पुलिस में दर्ज करवाई FIR में एक छात्रा पर बेटे को ब्लैक मेल करने और जबरन शारीरिक इच्छाओं की पूर्ति करने का दबाव बनाने के आरोप जड़े हैं। शिकायत में साफ कहा गया है कि अर्पित ने लड़की की प्रताड़ना का जिक्र पहले भी किया था और बेटे को लड़की से दूर रहने की हिदायत भी दी थी। इस मामले में मृतक अर्पित के शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। पुलिस ने मृतक लड़के की मां की शिकायत को आधार बनाते हुए मामला दर्ज कर आरोपी लड़की को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में लड़की को कोर्ट ने तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

सुसाइड नोट में भी प्रताड़ना का जिक्र!

लड़के ने ब्लैकमेलिंग में जान अर्पित करने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा है। पुलिस के हाथ लगे इस सुसाइड नोट में भी लड़की की ब्लैकमेलिंग का जिक्र है और प्रताड़ना का हवाला भी दिया गया है। आरोपी लड़की सुंदरनगर इंजीनियरिंग कॉलेज में ही पहले वर्ष की छात्रा है। इस सुसाइड के बाद कालेज में शिक्षा ले रहे छात्र भी हैरान हैं और चुप्पी साधे हुए हैं। दूसरी तरफ पुलिस भी मामले की जांच करते समय फूंक फूंक कर कदम रख रही है। मृतक की मां के ब्यान को आधार बनाने के साथ ही पुलिस अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है। सुसाइड नोट में लड़की की ब्लैक मेलिंग के अलावा और किस किस बात का जिक्र किया गया है पुलिस इस पर भी कुछ बताने से बच रही है।

अर्पित की मां बोली बेटे पर था दबाव!

सीमा ने पुलिस को दी तहरीर में साफ कहा है कि बेटे पर शारीरिक संबंध बनाने का भी दबाव बनाया जा रहा था। इसका खुलासा अर्पित ने बीते चार से आठ मई को तब किया था जब वह बीमार था। इसके बाद अर्पित को मां ने लड़की की माता का मोबाइल नंबर लड़की से ही लेने की हिदायत दी थी। मृतक की मां ने कहा कि उनका बेटा सुसाइड नहीं कर सकता है। ऐसे में पुलिस हर पहलू की जांच करें।

इंजीनियरिंग कॉलेज प्रबंधन भी कटघरे में!

मृतक अर्पित की माता सीमा ने सुंदरनगर इंजीनियरिंग कॉलेज प्रबंधन को भी कटघरे में खड़ा कर दिया है। मां ने कहा कि जब बेटे को चिकन पॉक्स हुआ तो प्रबंधन ने हास्टल से बाहर जाने का फरमान सुना दिया और कोई मदद नहीं की। इस बीच वह स्वयं बेटे की देखभाल के लिए सुंदरनगर आईं और रेस्टहाउस में कमरा लेकर रहीं। इसी दौरान बेटे ने अपनी मां से आरोपी लड़की की ब्लैक मेलिंग का खुलासा कर दिया था।

अर्पित का संबंध भोरंज से!

सुंदरनगर इंजीनियरिंग कॉलेज में सुसाइड करने वाले अर्पित का संबंध भोरंज से है। सुंदरनगर थाना में दर्ज FIR के मुताबिक मृतक की माता सीमा कुमारी हैं और पिता अजय कुमार हैं। सीमा कुमारी पत्नी अजय कुमार गांव लोअर करहा डाकघर खरवाड़ तहसील भोरंज जिला हमीरपुर की शिकायत पत्र पर दर्ज थाना हुआ है। उन्होंने कहा कि उसका बेटा अर्पित शर्मा पुत्र अजय कुमार वासी निचला करहा डाकघर खरवाड़ तहसील भोरंज जिला हमीरपुर का रहने वाला था। JNGEC सुन्दरनगर में B .Tech Comp.Sc. चौथे Semester का छात्र था।

सुंदरनगर पुलिस कर रही सुसाइड की जांच।

इंजीनियरिंग कॉलेज के हास्टल में जान अर्पित करने के मामले की जांच सुंदरनगर पुलिस कर रही है। DSP सुंदरनगर ने कहा है की मृतक लड़के की माता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। शिकायत में जिस लड़की का नाम आया है उसको गिरफ्तार कर लिया गया है। कोर्ट ने तीन दिन का रिमांड दिया है। पुलिस हर पहलू की छानबीन कर रही है। गिरफ्तार हुई लड़की की प्रताड़ना का जिक्र सुसाइड नोट में भी किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!