
बीरबल शर्मा पब्लिक फोकस मंडी।
भारतीय सांस्कृतिक निधि इंटैक के मंडी चैप्टर ने आज विश्व पर्यावरण दिवस 2025 के अवसर पर क्षेत्रीय अस्पताल के नर्सिंग स्कूल के माध्यम से एक गोष्ठी एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया यह भाषण प्रतियोगिता विश्व पर्यावरण दिवस 2025 के थीम प्लास्टिक प्रदूषण से मुक्ति विषय पर कराई गई इस संबंध में आयोजित समारोह की अध्यक्षता मंडी जिला के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ दीपाली शर्मा ने की जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर दिनेश ठाकुर विशेष अतिथि तथा डॉक्टर अरविंदम राय जिला कार्यक्रम अधिकारी भी शामिल हुए प्लास्टिक प्रदूषण की समस्या पर विचार के लिए आयोजित इस गोष्ठी में 86 से भी अधिक नर्सिंग छात्राओं ने भाग लिया भाषा प्रतियोगिता में नर्सिंग प्रशिक्षुयो ने प्लास्टिक प्रदूषण से उत्पन्न स्थिति और इससे जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की इस प्रतियोगिता में पहले स्थान पर राजदीप कौर दूसरे स्थान पर जाह्नवी तथा तीसरा स्थान अंकिता ने प्राप्त किया पलक, नीतिका, खुशबू को सांत्वना पुरस्कार से नवाजा गया समारोह की अध्यक्षता करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ दीपाली शर्मा ने कहा कि प्रदूषण को सीमित करने के लिए हम अपनी सांस्कृतिक और पुरानी जीवन शैली को पूरी तरह से नहीं भूले / उन्होंने कहा कि हमें इस प्रदूषण पर कुछ हद तक रोक लगाने में मदद मिलेगी दीपाली शर्मा ने विजेताओं को पुरस्कार और सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए।
इससे पहले समारोह के अध्यक्ष का स्वागत करते हुए भारतीय सांस्कृतिक निधि मंडी के संयोजक नरेश मल्होत्रा ने कहा कि प्लास्टिक प्रदूषण पूरे विश्व के अस्तित्व के लिए खतरा है और हम चुनौती का मुकाबला सभी देश को मिलकर किया जा सकता है उन्होंने कहा कि इस कार्य में युवा वर्ग महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। गोष्टी को संबोधित करते हुए मंडी जिला स्वास्थ्य अधिकारी दिनेश ठाकुर ने सुझाव दिया कि प्लास्टिक प्रदूषण को कम करने के लिए सबसे पहले इसका इस्तेमाल कम किया जाना चाहिए ,उन्होंने जलवायु पानी और मिट्टी के बचाव के लिए भी आवश्यक कार्यवाही पर बल दिया।
मुख्य अतिथियों का धन्यवाद करते हुए इंटैक के सह संयोजक अनिल शर्मा ने कहा कि भारतीय सांस्कृतिक निधि मंडी चैप्टर इस समस्या के प्रभावों के बारे में आम लोगों में संवेदनशीलता जागृत करने के लिए सरकारी संस्थाओं और स्कूलों कॉलेजों के माध्यम से काम करेगी। इस अवसर पर भारतीय सांस्कृतिक निधि मंडी चैप्टर के संयोजक नरेश मल्होत्रा ,सह संयोजक अनिल शर्मा सदस्य नीरज शर्मा, बनीता मल्होत्रा, इंदु शर्मा, सोनिया बहल निशी कपूर, हितेश वैद्य, पुष्पा ठाकुर, राजीव कुमार अजय सहगल, राजीव वैद्य,हरीश कुमार तथा नर्सिंग स्कूल की प्राचार्य। उषा रानी, सरिता शर्मा ट्विटर अंबिका शर्मा, ट्विटर, अनुप्रिया ट्विटर प्रियंका ठाकुर ट्विटर, शैलजा कुमारी ट्विटर भी उपस्थित रही ।




