
पब्लिक फोकस धर्मपुर।
धर्मपुर उपमंडल की लौंगनी ग्राम पंचायत के गांव हुक़्क़ल में पिछले कल हिमाचल किसान सभा के बैनर तले किये प्रदर्शन की शिकायतों का स्पॉट इंस्पेक्शन आज एसडीएम धर्मपुर जोगिंदर पटियालऔर तहसीलदार व कंपनी के पीएम तथा किसान सभा के पदादिकरिओं के साथ दोपहर बाद चार बजे हुककल मे किया। कंपनी के परियोजना निशेषक का जबाब संतोषजनक न होने के कारण उसका कड़ा विरोध किया जिसकारण उसे वहां से भागना पड़ा।इस दौरान रणताज़ राणा, देश राज पालसरा, कुलदीप चौहान, बालम राम, कमलेश कुमार, कृष्ण देव, पार्वती, कल्पना, बबली, शांता देवी सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे। भुपेन्द्र सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय उच्च मार्ग 70/03 यूनिट दो का निर्माण कार्य पाड़छु से कुमाहरड़ा तक बीआरएन कन्सट्रक्शन कंपनी द्धारा पाड़छु से कुमाहरडा तक किया जा रहा है। हुक़्क़ल गांव के प्रवेश द्वार पर ही कल्वर्ट न होने और आगे स्कूल तक कि सड़क में गड्ढे ही गड्ढे पड़े हैं जिससे यहाँ से गुज़रना मुशिकलों से भरा है जिसे अगले पन्द्रह दिन में पुनर्निर्माण करने के निर्देश दिये गए। निर्माण कंपनी ने तीन सौ से ज़्यादा पेड़ अवैध डंम्पिंग करके नष्ट कर दिए हैं जिसके लिए कंपनी पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई।स्कूल का रास्ता बंद कर दिया है और खेल मैदान में मलवा भर दिया है और लिंक रोड वाधित कर दिया है जिसे एक सप्ताह में बनाने के लिए कहा गया। हुक़्क़ल से रयोड, जोल, गढयाना,ड्डहरकु,कथैली,रियूर सड़क दीवार लगने से वाधित नहीं कि जायेगा। हुक़्क़ल से जोढन,जोल,चेड़-बरतो,टौरी नाला से जोढन,रुवालु राम के घर का रास्ते जल्द बनाये जायेंगे।




