क्राइमहिमाचल

चंबा की ओडरा खड्ड में डूबे दो, एक शव बरामद दूसरे की तलाश जारी!

पब्लिक फोकस चम्बा।

जिला मुख्यालय चम्बा से सटे ग्राम पंचायत मंगला के अंतर्गत ओडरा खड्ड में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा पेश आया, जिसमें नहाते समय दो युवक पानी की तेज लहरों में बह गए। खड्ड में नहाते समय दो युवकों की डूबने से मौत हो गई है, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी है।

🌊 हादसे में डूबे युवकों की पहचान इस प्रकार हुई है:

नितेश (22) पुत्र ओम प्रकाश, गांव भूलीण, डाकघर चरड़ा, तहसील चुराह।

वीरेंद्र (23) पुत्र दुर्गा राम, गांव उथार, डाकघर चरड़ा, तहसील चुराह।

नितेश का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि वीरेंद्र की तलाश जारी है। गोताखोरों की टीम मौके पर मौजूद है और रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। पुलिस व स्थानीय प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है और क्षेत्र में शोक की लहर है। प्रशासन ने नागरिकों से विशेष अपील की है कि भारी बारिश या जलस्तर बढ़ने के दौरान खड्डों और नदियों के पास जाने से बचें।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दे और शोकाकुल परिवार को संबल प्रदान करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!