क्राइमभोरंजहमीरपुरहिमाचल

बंद स्कूल भवन और BDO ऑफिस से शराब का जखीरा बरामद !

पब्लिक फोकस हमीरपुर।

बमसन BDO Office का भवन यूं तो आमजनता के लिए साल भर से बंद हो लेकिन अवैध शराब का गोदाम ज़रूर बन गया है। ऐसा ही कुछ मतलाना प्राथमिक विद्यालय के बंद पड़े भवन में भी हुआ है। दोनों ही भवनों के बाहर ताला लटका हुआ है लेकिन अंदर शराब का जखीरा भरा पड़ा है। थाना भोरंज में आवाकारी अधिनियम के अधीन मामला दर्ज किया गया है।

थाना भोरंज, जिला हमीरपुर में यह अभीयोग पंजीकृत किया गया जिसमें थाना भोरंज के अधीन पुलिस चौकी अवाहदेवी की टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए अगस्त 2024 से बंद पड़े हुए राजकीय प्राथमिक पाठशाला मतलाना, खंड विकास बमसन के भवन के अन्दर से अबैध अंग्रेजी शराब की 49 बोतले बरामद की गई हैं। इसमें गोल्फर शॉट व्हिस्की की 20 बोतलें, ऑल सीजन व्हिस्की की 13 बोतलें तथा कांउटर व्हिस्की की 16 बरामद की गई हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!