
पब्लिक फोकस बड़सर।
बड़सर में एक युवती ने शादी रचाने की खातिर अपनी अस्मत भी लुटवा दी लेकिन यूं कि ना दुल्हा मिला और ना ही इज्जत बच पाई। शादी की आस में लुटी युवती अब न्याय के लिए पुलिस की चौखट पर पहुंची है।
थाना बड़सर में शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का मामला सामने आया है।
थाना बडसर में एक युवती की शिकायत पर अभियोग पंजीकृत हुआ है कि बडसर क्षेत्र के एक युवक ने शिकायतकर्ता से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए तथा अब वह शादी करने से इन्कार कर रहा है। थाना बड़सर में पंजीकृत इस अभियोग में सभी पहलुओं के आधार पर आगामी अन्वेषण जारी है।




