क्राइमहिमाचल

वृंदावन जा रही HRTC की बस पर पथराव, यात्री सुरक्षित। बस का शीशा चकनाचूर!

पब्लिक फोकस ऊना।

बीती रात 28 मई को माता श्री चामुण्डा देवी, काँगड़ा से वृन्दावन के लिए शुरू हुई बस सेवा अपने पहले दिन के सफर पर रवाना हुई थी। ऊना के बाद जब बस पंजाब में प्रवेश हुई तो नंगल से थोड़ा आगे भानुपल्ली नामक जगह पर अज्ञात बाइक सवार युवकों ने बस पर पत्थर मार दिए। एक पत्थर बस के आगे का शीशा तोड़ते हुए बस के अन्दर जा गिरा। बस के शीशे में छेद हो गए और काँच के टुकड़े बस में फैल गए। हालाँकि किसी के चोटिल होने से बचाव रहा। बस के ड्राइवर बाल बाल पत्थर की चपेट में आने से बच गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!