
संदीप, पब्लिक फोकस सुंदरनगर।
वो घर से गया तो था इंजीनियर बनने। अपने मां बाप के सपनों को पंख लगाने लेकिन आज वो लौटा भी तो सारे सपनों को कफन में समेट कर खुद राख का ढेर बन कर। 20 साल ही तो उसकी उम्र थी। इसमें ही किसी परी से शायद उसकी आंखें चार हो गईं और फिर काली रात में उसने उठाया ऐसा खौफनाक कदम जिसे देख सब दंग रह गए। मासूमियत की उम्र में उसने कच्ची चाहत पर अपनी जान ही अर्पित कर दी।
सुंदरनगर इंजीनियर कॉलेज में स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इस सुसाइड में एक लड़की का नाम सामने आया है यह लड़की भी इसी इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ाई कर रही है। इस सुसाइड के चलते भावी युवा इंजीनियरिंग को हमेशा के लिए खो दिया है। कंप्यूटर साइंस सेकंड ईयर के स्टूडेंट ने क्यों सुसाइड किया पुलिस की छानबीन का केंद्र में अब यही सवाल है। हमीरपुर निवासी 20 वर्षीय अर्पित शर्मा ने खुदकुशी कर ली है। अर्पित ने जान देने के लिए उसी बैड का सहारा लिया जिस पर वो अक्सर आराम किया करता था। इस मामले में कमरे के भीतर से एक सुसाइड नोट भी मिला है और इसमें भी एक लड़की का जिक्र किया गया है। प्रथम दृष्टया से ऐसा माना जा रहा है कि यह मामला प्रेम प्रसंग का है और उसी में सुसाइड किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन के लिए हर कड़ी को जोड़ रही है। सुसाइड नोट के विवरण से भी चौंकाने वाला खुलासा हुआ है इसके मुताबिक इंजीनियरिंग कॉलेज की ही एक गलर्ज स्टूडेंट से कथित प्रेम संबंध की बात सामने आ रही है हालांकि सुसाइड नोट का पूरा विवरण अभी तक सार्वजनिक नहीं हो पाया है लेकिन इसमें स्टूडेंट का जिक्र आने से पुलिस अब उसे इस सिलसिले में पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बीएसएन की धारा 108 के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है और आगामी कार्रवाई की जा रही है। एसपी मंडी सागर चंद्र ने बताया कि कमरे से मिले सुसाइड नोट के आधार पर इस केस की जांच की जा रही है। सुसाइड करने वाले प्रशिक्षु इंजीनियर अर्पित शर्मा के परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं। अब इस इस पूरे प्रकरण को लेकर उनके बयान भी काफी मायने रखने वाले हैं। अर्पित के शव का पोस्टमार्टम करवा लिया गया है और शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। इस सुसाइड के बाद सुंदरनगर इंजीनियर कालेज में सन्नाटा पसरा गया और छात्रों सहित अध्यापक भी सन्न हो गए हैं।




