
पब्लिक फोकस सुजानपुर।
सुजानपुर कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा सहित कैप्टन चम्बेल सिंह, जगदीश कौशिक, प्रधान गुलशन कुमार, विनय शर्मा, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के सुजानपुर के अध्यक्ष देश राज व महासचिव अशोक चौधरी सहित कैप्टन संजीव राणा, जगदेव चन्द ने जारी एक जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि सुजानपुर में किसी भी कांग्रेस कार्यकर्ता का मनोबल नहीं गिरा है बल्कि समस्या उस व्यक्ति को है जो विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की नैया डुबाने में लगा हुआ था और जब वो वहाँ क़ामयाब नहीं हुए तो नगर परिषद के अध्यक्ष उपाध्यक्ष चुनाव में पार्टी पर कुठाराघात कर दिया और अब कांग्रेस पार्टी के नाम पर घड़ियाली आँसू बहा रहे हैं। पूरे विधानसभा क्षेत्र में समस्त जनता के काम सुचारु रूप से किए जा रहे हैं । विधायक कैप्टन रणजीत सिंह पूरे विधानसभा क्षेत्र में समग्र विकास करवा रहे हैं। जिस भेदभाव की बात की जा रही है वो निराधार है।
सुजानपुर मुख्यालय पर सभी कार्यालयों में विभागाध्यक्ष उपलब्ध है, मात्र नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी का पद हाल ही में हुई सेवा निवृत्ति के चलते रिक्त चल रहा है , फिर भी इतना बवाल क्यों ?
जो व्यक्ति न कांग्रेस का है न भाजपा का है,उसको कांग्रेस पार्टी की चिंता करने की क्या ज़रूरत पड़ गई ?
कांग्रेस पार्टी में जिस पद का ब्याखान वे कर रहे हैं, उस पद को ज़ुबानी तौर पर बांटने वाले अब भाजपा में हैं। वैसे तो पूर्व विधायक भी कांग्रेस पार्टी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष हैं, वो तो उक्त व्यक्ति की तरह हेकड़ी नहीं मार रहे । ये तो वही बात हो गई , तू मान या ना मान मैं तेरा मेहमान ।




