हिमाचल
हिमाचल की सड़कें नहीं बना पाए तुर्कीये, PWD मंत्री की दो टूक कंसीडर ही नहीं होगी कंपनी।

पब्लिक फोकस शिमला।
हिमाचल प्रदेश में चल रहे फोरलेन निर्माण में तुर्किये की कंपनियों को लेकर विरोध हो रहा है। इसको लेकर मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि तुर्किये के सेब का बहिष्कार किया जा रहा है। केंद्रीय सिविल एविएशन मंत्रालय ने भी तुर्किये की कंपनियों को एयरपोर्ट संचालन से बाहर किया है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश में भी काम कर रही तुर्की में कंपनी को चयनित नहीं किया जाएगा। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि तुर्किये का खुल कर बहिष्कार होना चाहिए। उन्होंने कहा कि तुर्की ने खुलकर पाकिस्तान का साथ दिया है,जो देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए खतरा है। देश की आंतरिक सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया सकता। प्रदेश में काम कर रही तुर्किये की कंपनियों को लेकर भी देश हित को देखते हुए फैसला लिया जाएगा।




