
पब्लिक फोकस शिमला।
इंजीनियर विमल नेगी मौत मामले की जांच को सीबीआई के हवाले करने के आदेश हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट दिए जाने के बाद पुलिस ने एक ASI को सस्पेंड कर दिया है। इस ASI पर नेगी से बरामद किए गए पेन ड्राइव को गायब करने का आरोप लगा है। सस्पेंड किए गए पुलिस अधिकारी के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं।
इस मामले में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शिमला पुलिस ने एएसआई पंकज को निलंबित कर दिया है। आरोप है कि उसने मृतक चीफ इंजीनियर के शव से बरामद पेन ड्राइव को छिपाने की कोशिश की। विभाग ने एएसआई के खिलाफ आंतरिक जांच के आदेश भी दे दिए हैं। शिमला के एसपी संजीव गांधी ने कहा है कि पुलिसकर्मी की भूमिका में लापरवाही सामने आने के बाद यह कदम उठाया गया है,
हिमाचल हाईकोर्ट (Himachal High Court) ने आज ही चीफ इंजीनियर की मौत की जांच सीबीआई (CBI) को सौंपने का आदेश दिया। यह आदेश विमल नेगी की पत्नी द्वारा दाखिल याचिका पर सुनवाई के दौरान सुनाया गया।




