राजनीतिहिमाचल

तुर्किये सेब पर कांग्रेस पार्टी राजनीति करने का काम कर रही है : कश्यप

पब्लिक फोकस शिमला।

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि तुर्किये सेब पर कांग्रेस पार्टी राजनीति करने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि हम कांग्रेस पार्टी को याद दिलाना चाहेंगे कि कई प्रतिनिधिमंडल केंद्र सरकार एवं उनके मंत्रियों से मिल चुके हैं और जल्द ही इस विषय पर सरकार की ओर से निर्णय आने की पूरी संभावनाएं है। लगता है कांग्रेस पार्टी केवल मात्र श्रेय लेने की राजनीति करने का एक मंच स्थापित करने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के कई प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री एवं सरकार के समक्ष पाँच प्रमुख मांगे प्रस्तुत कीं है जिसमें पहली मांग तुर्की से सेब के आयात पर तत्काल प्रतिबंध लगाया जाए। दूसरी मांग अन्य देशों से सेब आयात पर न्यूनतम आयात मूल्य (MIP) की सीमा को बढ़ाया जाए। तीसरी मांग आयातित सेबों पर गुणवत्ता और “पादप स्वच्छता”(phytosanitary) मानकों को सख्ती से लागू किया जाए, ताकि किसी प्रकार के रोग एवं विषाणु सेब के माध्यम से हमारे देश में प्रवेश ना कर पाए।

कश्यप ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को इस विषय पर किसी भी प्रकार की राजनीति करने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि केंद्र सरकार इस विषय को लेकर पूर्ण रूप से जागरूक है। जितनी भी मांगे केंद्र सरकार द्वारा हिमाचल के प्रतिनिधि मंडलों की सुनी गई है उसके ऊपर पूर्ण चिंतन हो रहा है, अब चाहे कांग्रेस के नेता मीडिया में बयानबाजी करें यह इस बारे में हो हल्ला कर शोर मचाए उसका कोई लाभ नहीं होने वाला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!