हिमाचल

धान को नहीं होगा ब्लास्ट रोग, पालमपुर कृषि विज्ञानियों ने तैयार किया बीज!

पब्लिक फोकस पालमपुर।

चौधरी सरवण कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत मलां स्थित धान व गेहूं अनुसन्धान केन्द्र के वैज्ञानिकों ने धान की ब्लास्ट रोग प्रतिरोधी व अधिक उत्पादन वाली दो किस्में विकसित की हैं। यह जानकारी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफ. नवीन कुमार ने शांझा की । प्रोफ. नवीन कुमार ने इस उपलब्धि के लिए वैज्ञानिकों की सराहना करते हुए बताया कि ये किस्में उन्नत तकनीकों और किसानों की जरूरत पर आधारित है। उन्होंने यह भी बताया कि ये किस्में प्रदेश की खाद्य सुरक्षा के अतिरिक्त प्रदेश के किसानों की आय बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। चूँकि यह किस्में ब्लास्ट रोग प्रतिरोधी हैं, इनकी खेती से ब्लास्ट रोग के निदान के लिए प्रयोग किये जाने वाले रसायनों के प्रयोग में भी भारी कमी आयेगी।

गोरतलव है कि धान हिमाचल प्रदेश की प्रमुख फसल है और इसकी खेती प्रदेश के दस जिलों में की जाती है। प्रदेश में धान उत्पादन बढ़ाने में मुख्य बाधा धान का ब्लास्ट रोग है जो फफूंद प्रजाति के जीवाणू मैग्नापोर्थे ग्रीसिया द्वारा होता है। बलास्ट रोग पत्तों, तनों व धान की वालियों की कोशिकाओं को संक्रमित करता है जिससे धान की पैदावार कम हो जाती है।

वैज्ञानिकों ने धान की ब्लास्ट रोग प्रतिरोधी व अधिक उत्पादन वाली जो दो किस्में विकसित की हैं उन्हें प्रदेश एवं देश की कमेटियों द्वारा हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों के लिए अनुमोदित किया जा चुका है। दोनों ही किस्में 120-130 दिनों में पक कर तैयार हो जाती हैं। पहली किस्म ‘हिम पालम धान-3’ (एच पी आर-2865) है जो औसतन 38-40 क्विंटल प्रति हैक्टेयर उपज देती है। इसके दाने लम्बे व मोटे होते हैं। यह मध्यम ऊँचाई वाली किस्म है। दूसरी किस्म ‘हिम पालम धान-4’ (एच पी आर-3201) है जो औसतन 40-42 क्विंटल प्रति हैक्टेयर उपज देती है। यह भी मध्यम ऊँचाई वाली किस्म है। इसके दाने वासमती की तरह लम्बे व पतले होते हैं।

इन उच्च उपज देने वाली किस्मों को कई बर्षों की गहन अनुसंधान प्रक्रिया, सतत् परीक्षण और किसानों की भागीदारी से विकसित किया गया है। उच्च उपज क्षमता, कम अवधि में परिपक्वता, ब्लास्ट रोग प्रतिरोधक क्षमता तथा किसानों व बाजार के अनुरूप गुणवत्ता इन नई किस्मों की विषेशताएं हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!