मंडीहिमाचल

Big Breaking…नेरचौक में पनीर की फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई, कारखाना सील!

गोविन्द ठाकुर पब्लिक फोकस नेरचौक।

रती खडड में गंदे पानी की मिलावट को लेकर इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्ट्रियों पर आईपीएच विभाग और पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की विभागीय टीम ने कार्रवाई की 

रती खडड में गंदे पानी की मिलावट को लेकर पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड और आईपीएच विभाग की टीम ने इंडस्ट्रियल एरिया में जॉइट इंस्पेक्शन किया आईपीएच अधिकारी संदीप चौधरी और पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की टीम ने सैंपल एकत्र किए और जांच शुरू की।

आईपीएच अधिकारी संदीप चौधरी ने स्पष्ट किया कि यदि उनके उठाऊ पेयजल योजना के पानी के सैंपल फेल होते हैं तो वे स्वयं उनको बंद कर देंगे। परंतु विभाग को अभी तक कहीं से भी कोई सैंपल फेल नहीं हुए हैं लोगों को साफ पानी पहुंचाया जा रहा है उन्होंने कहा कि अभी तक किसी भी जांच में उनके पानी के संपर्क से प्रदूषण की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन यदि भविष्य में ऐसा कुछ सामने आता है तो वे पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्रवाई करेंगे।

वहीं पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के रीजनल अधिकारी विनय कुमार ने मौके से एक पनीर फैक्ट्री से गंदे पानी के सैंपल एकत्र किए और फैक्ट्री को कुछ समय के लिए बंद करने के निर्देश दिए।

प्रशासन की इस कार्रवाई से औद्योगिक क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और अब अन्य फैक्ट्रियों को भी पर्यावरण मानकों का पालन करने के लिए चेताया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

गौरतलब है कि कसां रला पंचायत तथा रत्ती पंचायत के सैकड़ो लोगों का आरोप है कि इंडस्ट्री एरिया की सभी फैक्ट्रियों का गंदा पानी रति खड्ड में आकर मिल जाता है जिसके चलते पानी पूरी तरह से प्रदूषित हो गया है। रति खड्ड आगे  जाकर सुकेती खड्ड में मिल जाती है। सुकेती खड्ड जाकर जाकर व्यास नदी में मिल जाती है। इन सभी का पानी पीने के लिए खेती के लिए वह अन्य कामों के इस्तेमाल के लिए किया जाता है। इन सभी ग्राम वासियों ने इंडस्ट्री एरिया के मालिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड वह आईपीएस विभाग के अधिकारियों को दर्जनों जगह पर तथ्य मिले जहां पर इंडस्ट्री एरिया का पानी सीधा खड्ड में आकर मिल रहा है

जब टीम इंस्पेक्शन पर पहुंची तो एक फैक्ट्री मालिक जेसीबी लगाकर खड्ड में बनाए गए गड्ढे को बंद कर रहा था जिसमें फैक्ट्री का पानी जाकर मिल रहा था वही टीम को देखते ही इंडस्ट्री एरिया में कार्य कर रहे लोगों वह मालिकों में हड़कंप मच गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!