
गोविन्द ठाकुर पब्लिक फोकस नेरचौक।
नेर चौक स्थित इंडस्ट्री एरिया के गंदे पानी से रति पंचायत में कई गांव में बीमारी और बदबू से जीना हुआ दुश्वार, मंडराया ख़तरा!
रति पंचायत प्रधान दीक्षित नारंग की अगुवाई में रति गांव के सैकड़ो लोगों ने आज रति खड का दौरा किया तथा गांव के लोगों को आ रही परेशानियों से अवगत हुए स्थानीय निवासी नरेंद्र कुमार जगदीश कपिल हेमसिह जितेंद्र सुनील नाग राज सौरभ लुद्दार अप्पू सुभाष भाग सिंह राजू नर्मदा कांता देवी हेमा नीलम का कहना है कि पिछले 20 वर्षों से इंडस्ट्री एरिया के व्यापारी रति खाद में अपनी फैक्ट्री का गंदा पानी डाल देते हैं जिसके चलते पूरी खंड प्रदूषित हो गई है अब इसका असर आसपास के क्षेत्र में भी दिखना शुरू हो गया है ज्यादा मुश्किल तो तब हो गई जब आईपीएस विभाग ने खड के पानी को रोक दिया रति खाड में पानी कम होने के चलते आईपीएस विभाग ने अपने उठाओ परियोजना के कुएं के लिए पानी उठाने के लिए नदी के प्रवाह को रोक दिया है जिसके चलते स्थानीय लोगों का वहां पर बैठना उठाना मुश्किल हो गया है चारों तरफ गंदगी का आलम है बहुत ही गंदी बदबू है खाद में सभी मछलियां मर चुकी हैं गंदे पानी का हिसाब आसपास के कुएं में भी हो रहा है जिससे लोगों में महामारी फैल चुकी है
रति पंचायत के प्रधान प्रधान दीक्षित नारंग ने बताया कि वे दर्जनों बार इंडस्ट्री एरिया की शिकायत कर चुके हैं लेकिन मामला जस का तस है लोग गंदा दूषित पानी पीने के लिए मजबूर हैं प्रशासन कोई संज्ञान नहीं ले रहा है

वही कसारला पंचायत के प्रधान संतराम ने बताया कि फैक्टरइयों का प्रदूषित पानी रती खड़ में वर्षों से मिलाया जा रहा है रति खाड आगे जाकर सुकेती खाद में मिल जाती है सुकेती खड़के जाकर व्यास नदी में मिल जाती है हजारों लाखों लोगों की जीवन के साथ खेला जा रहा है फैक्ट्री मालिकों के खिलाफ ठोस कार्रवाई करनी चाहिए जल्द करनी चाहिए
नगर परिषद नेर चौक के ई ओ ललित कुमार ने बताया कि यह मामला आज ही उनके सामने आया है जल्द ही औद्योगिक विभाग के अधिकारियों से बातचीत की जाएगी
नगर परिषद की अध्यक्षता नर्मदा अभिलाषी ने बताया कि सभी फैक्ट्री मालिकों को अपने पानी की व्यवस्था स्वयं करनी होगी जल्द ही इस पर कार्य किया जाएगा
आईपीएच एक्शन संदीप चौधरी ने बताया कि अमर उजाला के माध्यम से ही उनके पास मामला सामने आया है जल्द ही वे स्थान पर पहुंचकर इसका निरीक्षण करेंगे इंडस्ट्री एरिया के विभाग की शिकायतें विभाग द्वारा पहले भी की जा चुकी हैं
रति पंचायत की वार्ड मेंबर नीलम राजकुमारी हेमा कुंती देवी नर्मदा ने प्रशासन से गुहार की है कि उनके कुआं का पानी भी गंदा हो गया है उन लोगों को पानी खरीद कर पीना पड़ रहा है तथा आईपीएस विभाग जी पानी को उठाकर यहां से भेज रहा है जो लोग इस पानी को पी रहे हैं उसे तरफ प्रशासन को जल्द से जल्द कदम उठाना चाहिए




