
पब्लिक फोकस पधर।
आगामी मानसून सीजन में आपदा से निपटने के लिए तैयारियों पर उपमंडल पधर के सभी विभागों के अधिकारियों के साथ एसडीएम पधर सुरजीत सिंह की अध्यक्षता में आज वर्चुअल माध्यम से बैठक का आयोजन किया गया।
सुरजीत सिंह ने कहा कि आने वाले मानसून मौसम को ध्यान में रखते हुए उपमंडल पधर के सभी विभाग सतर्क रहें तथा समय रहते सभी प्रबंध पूरे कर लें। साथ ही खंड विकास विभाग, स्वास्थ विभाग,जलशक्ति,बिजली बोर्ड, वन विभाग, अग्निशमन विभाग, पुलिस विभाग, एनएचएआई सहित सभी विभाग किसी भी प्रकार की स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहें।
उन्होंने कहा कि आपदा से संबंधित कोई भी सूचना होगी तो उसे एसडीएम कार्यालय पधर में देना सुनिश्चित करें।
उन्होंने लोक निर्माण विभाग और एनएचएआई के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसून के दौरान सडक़ों की आवाजाही सुचारू बनाए रखने और सड़क किनारे होने वाली लैंड स्लाइड को लेकर भी संबंधित विभागीय अधिकारियों को उचित कदम उठाने के निर्देश दिये। साथ ही संभावित आपदा के दौरान प्रभावित कैंपों में रहने और राशन की उचित व्यवस्था व जलशक्ति विभाग के अधिकारी सभी पेयजल स्त्रोतों की समुचित साफ-सफाई सुनिश्चित करें। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भी अपनी टीम तैयार रखने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त बिजली बोर्ड के अधिकारियों को भी मानसून मौसम के दौरान विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित बनाए रखने के लिए विद्युत लाईनों के आसपास पेड़ों की आवश्यक कांट-छांट समय पर करने को भी कहा ।




